Post Top Ad
Sunday, June 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
गर्लफ्रेंड से वादा कर खुद की शादी के लिए नहीं पहुंचे विधायक, गर्लफ्रेंड से किया वादा नहीं निभाया।
गर्लफ्रेंड से वादा कर खुद की शादी के लिए नहीं पहुंचे विधायक, गर्लफ्रेंड से किया वादा नहीं निभाया।
ओडिशा में बीजू जनता दल के विधायक बिजय शंकर दास खुद की शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आना भूल गए। एक महीने पहले ही विधायक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर इसके लिए आवेदन भी किया था। अब प्रेमिका की शिकायत पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जगतसिंहपुर के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में तिरतोल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बिजय शंकर दास की शादी का रजिस्ट्रेशन होना था। प्रेमिका सोमालिका निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच गई थीं, लेकिन न तो विधायक और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य वहां आया। करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद निराश सोमालिका को रजिस्ट्रार ऑफिस से जाना पड़ा।
युवती ने विधायक पर आरोप लगाया है कि वादा करने के बावजूद वह शुक्रवार को विवाह पंजीयक के कार्यालय में नहीं आए। इस संबंध में विधायक और उनके परिजनों के खिलाफ शहर के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि वह 3 साल से दास के साथ रिश्ते में थी। विधायक ने उसके साथ धोखाधड़ी और उत्पीड़न किया है। यह भी आरोप लगाया कि तिरतोल विधायक बिजय शंकर ने अपना वादा नहीं निभाया और उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। साथ ही विधायक के रिश्तेदार और उनके परिवार पर भी युवती को धमकी देने का आरोप है।
सोमलिका ने कहा, 'हमने 17 मई को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। बिजय ने मुझसे वादा भी किया था, हम सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में इस दिन कोर्ट मैरिज करेंगे, लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया।' बिजय शंकर ने फोन पर स्थानीय मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। BJD MLA दास ने कहा, 'नियमों के अनुसार आवेदन करने के 90 दिनों के भीतर शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा करवाना होता है, इसके लिए अभी भी हमारे पास 60 दिन बाकी हैं। मुझे आज शादी के रजिस्ट्रेशन के संबंध में किसी से कोई सूचना नहीं मिली है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद