राजस्थान में हुई गैंगवार में मौत के बाद रायसेन के गोहरगंज में मुख्तार मलिक का हुआ अंतिम संस्कार; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

राजस्थान में हुई गैंगवार में मौत के बाद रायसेन के गोहरगंज में मुख्तार मलिक का हुआ अंतिम संस्कार; देखें VIDEO

राजस्थान में हुई गैंगवार में मौत के बाद रायसेन के गोहरगंज में मुख्तार मलिक का हुआ अंतिम संस्कार।

राजस्थान में हुई गैंगवार में मौत के बाद रायसेन के गोहरगंज में मुख्तार मलिक का हुआ अंतिम संस्कार; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
गोहरगंज। राजस्थान में दो दिन पहले भीमसागर डेम पर मछली के ठेके को लेकर हुए गैंगवार में घायल भोपाल के फरार कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। झालावाड़ पुलिस ने मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। इस गैंगवार में मुख्तार का एक साथी घटना वाले दिन ही गोली लगने से मारा गया था। मुख्तार मलिक रायसेन जिले के गोहरगंज का रहने वाला था। मप्र के रायसेन और भोपाल सहित मप्र एवं उप्र, राजस्थान के कई थानों में उसके ऊपर 70 से ज्यादा मामले दर्ज थे। देर शाम मुख्तार मलिक का शव उसके गृह नगर रायसेन जिले के गौहरगंज पहुँचा। जहां ईदगाह वाले कब्रिस्तान में रात करीब साढ़े 10 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुख्तार मलिक यूपी के आजमगढ़ ओर चित्रकूट के ददुआ गिरोह से भी जुड़ा हुआ था। उसकी मौत के बाद अब एक बार ओर गैंगवार की आशंका जताई जा रही हैं।

गिरधर सिंह, डीएसपी झालावाड़

झालावाड़ के डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मुख्तार मलिक नदी से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में घायल मिला था। मुख्तार की राजस्थान के बंटी गैंग से गैंगवार हुई थी। दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई, गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्तार समेत उसका राइट हैंड विक्की वाहिद घायल था। पुलिस के मुताबिक, भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मुख्तार ओर उसके एक साथी की गोली लगने से मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...