Post Top Ad
Wednesday, June 15, 2022
Home
अपराध
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
माता-पिता ने जिसको बच्चे की देख-रेख के लिए छोड़ा उसी ने बच्चे के साथ की हैवानियत, आया बच्चे को खिलाती थी गुटखा-तंबाकू और जूठा खाना; देखें VIDEO
माता-पिता ने जिसको बच्चे की देख-रेख के लिए छोड़ा उसी ने बच्चे के साथ की हैवानियत, आया बच्चे को खिलाती थी गुटखा-तंबाकू और जूठा खाना; देखें VIDEO
जबलपुर। 2 दो साल के मासूम बच्चे के साथ हुई हैवानियत से लोग बेहद हैरान हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर मासूम के साथ आया ने ऐसे मारपीट क्यों की, बच्चे ने ऐसा क्या किया होगा, जिससे आया को इतना गुस्सा आ गया और वो बार-बार मासूम को पीटने लगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आया के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करने लगे।
पीड़ित मासूम बच्चे के पिता मुकेश ने पुलिस को बताया कि पिछले एक महीने से उनका बेटा उदास रहता था, वो ठीक से खाना भी नहीं खा रहा रहा था। इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि उसकी आंतों में इंफेक्शन है। डॉक्टर ने इसकी हैरान कर देने वाली बात बताई, जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को इंफेक्शन गुटखा-तंबाकू और जूठा खाना खिलाने से हुआ है। इसके बाद वो घर वापस आए, उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उनके होश उड़ गए। आया उनके बच्चे को बेहरमी से पीट रही है, ठीक से बच्चे को खाना भी नहीं खिला रही है। उन्होंने तुरंत ही इस घटना की सूचना थाने में दी, पुलिस ने आरोपी रजनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर में करीब 4 महीने पहले एक परिवार ने चमन नगर निवासी रजनी चौधरी को 2 साल के बच्चे की देखरेख के लिए काम पर रखा था। मां और पिता दोनों नौकरी करते हैं, घर पर 2 साल के बच्चे की देखभाल करने के लिए कोई नहीं था। आया की नियुक्ति के बाद सुबह 11 बजे माता-पिता उसके लिए खाना बनाकर नौकरी पर चले जाते थे।
इसके बाद आया रजनी चौधरी का दो साल के मासूम बच्चे पर थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो जाता था। बच्चे की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए माता-पिता को रजनी के व्यवहार पर संदेह हुआ, उन्होंने कमरे में सीसीटीवी लगा दिया था। अब मासूम के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आया के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद