11वीं के छात्र को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, प्रेमिका के कहने पर रात में मिलने आया, पति ने आपत्तिजनक हालत में देख जमकर की पिटाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 14, 2022

11वीं के छात्र को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, प्रेमिका के कहने पर रात में मिलने आया, पति ने आपत्तिजनक हालत में देख जमकर की पिटाई।

11वीं के छात्र को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, प्रेमिका के कहने पर रात में मिलने आया, पति ने आपत्तिजनक हालत में देख जमकर की पिटाई।

11वीं के छात्र को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, प्रेमिका के कहने पर रात में मिलने आया, पति ने आपत्तिजनक हालत में देख जमकर की पिटाई।

बिहार। सच ही कहा गया है प्यार अंधा होता है। प्यार में न तो उम्र देखी जाती है और न ही सूरत। कुछ इसी तरह की एक प्रेम कहानी बिहार के जमुई में देखने को मिली। जब एक नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने जहानाबाद से जमुई प्रेमिका के घर पहुंच गया, लेकिन प्रेमी को प्रेमिका से मिलने आना महंगा पड़ गया। नाबालिग प्रेमी इंटर का छात्र है, जो जहानाबाद के एक गांव का रहने वाला है और जहानाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। महिला प्रेम राज के नाम से फेसबुक आईडी चलाती है। तीन माह पहले उसकी दोस्ती महिला से फेसबुक के माध्यम से ही हुई थी। नाबालिग प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका दो बच्चे की मां है इसका पता उसे नहीं था।

15 साल के 11वीं कक्षा के छात्र को फेसबुक के माध्यम से जमुई के एक गांव में रहने वाली दो बच्चे की मां से प्यार हो जाता है। प्यार परवान चढ़ता है, मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान होता है और दोनों के बीच प्यार की बातें होने लगती हैं, वो भी घंटो। मिलने की चाहत इस कदर परवान चढ़ती है कि वो रातों-रात जहानाबाद से जमुई पहुंच जाता है। प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी जहानाबाद से ट्रेन से जमुई स्टेशन पहुंचा, फिर देर शाम प्रेमिका के घर पहुंच गया। जब प्रेमिका के पति ने लड़के के बारे में पूछा तो उसने अपने मायके का रिश्तेदार बताकर रात भर उसे अपने घर में रखा।

अहले सबेरे दोनों को एक दूसरे से आपत्तिजनक स्थिति में मिलते देख महिला का पति आग बबूला हो गया। फिर क्या था, महिला के पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा और हंगामा हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और फिर महिला के पति ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को भरपूर बचाने की कोशिश की लेकिन चोट दोनों को लगी। गांव में हंगामे की जानकारी पंचायत के मुखिया के पास पहुंची, फिर मुखिया के द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों को बचाया गया और इसकी जानकारी नाबालिग प्रेमी के परिवार वालों को दी गई। लड़के के परिजन जमुई पहुंचकर लड़के को अपने साथ जहानाबाद ले गए। बताते चले कि महिला 2 बच्चे की मां है।

11वीं के छात्र को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, प्रेमिका के कहने पर रात में मिलने आया, पाटन ने आपत्तिजनक हालत में देख जमकर की पिटाई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...