Post Top Ad
Thursday, July 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
राजनीति
विडियो
कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मेलने के संकेत।
कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मेलने के संकेत।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
नरसिंहपुर। जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने रेड की है। आयकर विभाग की टीम ने पूरे प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थित उनके ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी है। कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। प्रदेश के जबलपुर, कटनी, अनूपपुर, नरसिंहपुर स्थित निवास पर कार्रवाई चल रही है। रेत और शराब कारोबार से जुड़े संजय शर्मा तेंदूखेड़ा से कांग्रेस के विधायक हैं। बता दें कि संजय शर्मा साल 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते, वे बीजेपी से विधायक रहते कांग्रेस में शामिल हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के बारे में आईटी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बात करने को तैयार नहीं। जिले के अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जानकारी है। राजमार्ग स्थित मुख्य ऑफिस, शहर, निवास स्थान पर भी रात से ही अधिकारी-कर्मचारी जांच कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के भोपाल स्थित ठिकानों पर भी आयकर विभाग का छापा जारी है, इसी तरह नरसिंहपुर के राजमार्ग स्थित ऑफिस और शुगर मिल में भी कार्रवाई जारी है। संकेत हैं कि विभिन्न ठिकानों में छापेमारी से आय से अधिक अनुपातहीन संपत्ति मिलेगी, फिलहाल जांच जारी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद