Post Top Ad
Thursday, July 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, 12 साल की नाबालिग से घर में घुसकर किया दुष्कर्म, शोर सुनकर आए युवक ने भी किया दुष्कर्म, मिली 20 साल की सजा।
रायसेन, 12 साल की नाबालिग से घर में घुसकर किया दुष्कर्म, शोर सुनकर आए युवक ने भी किया दुष्कर्म, मिली 20 साल की सजा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। माननीय न्यायालय नौशीन खान, अनन्या विशेष न्याषयाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012) रायसेन द्वारा आरोपी शिवदयाल आ0 कल्लू वाल्मिकी, आयु 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 16 बेगमगंज, थाना बेगमगंज, जिला रायसेन को नाबालिक के साथ बलात्संग करने के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर भादसं. की धारा 450 के अंतर्गत 5 वर्ष एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3/4 के अंतर्गत आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 15000 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। इस प्रकरण में राज्य की ओर से भारती गेडाम, विशेष लोक अभियोजक जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई। प्रकरण का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है कि अभियोक्त्री ने थाना बेगमगंज में इस आशय की रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई कि उसकी आयु 12 वर्ष 08 माह है। वह स्कूल की जल्दी छुट्टी हो जाने से वह अपने घर करीब 03.00 बजे आ गई थी। उसकी मां राशन लेने कंट्रोल गई थी, घर का दरवाजा खुला था, तभी अचानक से मोहल्ले का रहने वाला आरोपी वीरू उसके घर के अंदर घुस आया और उससे बोला कि मेरे साथ गंदी हरकत करो और वीरू ने उसकी सिलेक्स उतारी और उसे लिटाकर कहा कि उसकी बाथरूम की जगह अपने मुंह में डालो, अभियोक्त्री ने मना किया तो आरोपी वीरू ने जबरदस्ती करके उसके साथ बलात्संग किया, वह रोने लगी तभी आरोपी शिवदयाल भी उसके घर के अंदर घुस आया, जिसे देखकर आरोपी वीरू भाग गया। आरोपी शिवदयाल ने अभियोक्त्री से कहा कि मैं तुम्हारे पापा को बता दूंगा कि तुम आरोपी वीरू के साथ गंदी हरकत कर रही थी, मेरे साथ भी ऐसी हरकत करों, फिर आरोपी शिवदयाल ने भी अभियोक्त्री के साथ बलात्संग किया। तभी अभियोक्त्री की फ्रेंड राखी आ गई, जिसे देखकर आरोपी शिवदयाल भाग गया। उसने घटना की जानकारी अपनी मां और पिता को बताई। अभियोक्त्री की रिपोर्ट के आधार पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना बेगमगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद