Post Top Ad
Thursday, July 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, 7 साल पहले की मारपीट, अब मिली 1 साल की सजा के साथ 500-500 रूपये जुर्माना।
रायसेन/उदयपुरा, 7 साल पहले की मारपीट, अब मिली 1 साल की सजा के साथ 500-500 रूपये जुर्माना।
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील उदयपुरा जिला रायसेन द्वारा मारपीट करने वाले तीन आरोपियो मलखान आत्मज सरल कुमार चौवे आयु 38 वर्ष, सचिन आत्मज महेन्द्र चौवे आयु 21 वर्ष, मिथलेश आत्मज सरल चौवे, सभी निवासी ग्राम पांजरा, देवरी, थाना देवरी जिला रायसेन म.प्र., को भा.द.स. की धारा 325/34, के अतंर्गत 1 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा एंव 500-500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड जमा न करने पर 1 माह का सश्रम कारावास पृथक से भुगताया जायेगा। इस मामले में शासन की ओर से राजेन्द्र वर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन ने पैरवी की। घटना के अनुसार आहत राकेश द्वारा आरक्षी केन्द्र देवरी उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट लेखबद्ध करायी गयी कि राजेश जाट, जिसका एम.पी.ई.बी. का काम पांजरा में चल रहा है, उसने मिलने के लिए वह देवरी आया हुआ था। 21 मई 2015 को शाम लगभग 4.30 बजे वह ट्रेक्टर पर बैठा हुआ था कि तभी ग्राम पांजरा का एक लड़का आया, जिसका नाम मलखान है और अभियोगी से बोला कि तुम यहां क्या कर रहे हो, यहां से जाओ तो अभियोगी ने कहा कि उसके दोस्त का बिजली का काम चल रहा है इसलिए वह रूका है, तो इसी बात से अभियुक्त मलखान ने उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी, तभी उसके दो अन्य साथी लाठी लेकर आ गये और अभियुक्तगण ने अभियोगी को मारना शुरू कर दिया, जिससे अभियोगी को दांहिने हाथ की कलाई, पीठ, बांये हाथ की भुजा पर, बायें पैर की जांघ पर दांहिने पैर के घुटने पर चोंटें आयीं। घटना की आवाज सुनकर लक्ष्मण व गांव वाले आ गये, अभियुक्तगण मारपीट कर चले गये। अभियुक्तगण जाते-जाते बोले कि थाने में रिपोर्ट की तो जान से मारकर फेंक देंगे। अभियोगी की उक्त सूचना पर आरक्षी केन्द्र देवरी ने अपराध क्रमांक 70/2015 पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कर अभियोगी एवं आहतगण का चिकित्सीय परीक्षण कराया। अन्वेषण के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल का नक्शा मौका बनाया, साक्षीयों के कथन उनके बताये अनुसार लेखबद्ध किये गये। अभियुक्तगण से सम्पत्ति जप्त कर जप्तीपत्रक निर्मित किया गया। अन्य आवश्यक विवेचना उपरान्त अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद