Post Top Ad
Friday, July 22, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
कर्ज से परेशान पिता ने 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, लोग उसे करते थे परेशान।
कर्ज से परेशान पिता ने 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, लोग उसे करते थे परेशान।
उत्तर प्रदेश। फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज से परेशान होकर एक पिता ने 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। पिता-पुत्री की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ कोतवाली इलाके के प्रमोद कुमार पेशे से हलवाई था। कारोबार में लगातार घाटा होने से उस पर कर्ज हो गया। जिनसे उसने कर्ज लिए थे, वे अक्सर उसे परेशान करते थे। प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में वारंट जारी था और पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी। इस वजह वह काफी परेशान था, उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती थी।
गुरुवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी, तभी प्रमोद ने तमंचे से कोमल को गोली मार दी, इसके बाद उसने खुद भी अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी पहुंची, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पत्नी की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के मुताबिक प्रमोद पर कर्ज था, लोग उसे परेशान करते थे। साथ ही उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था। तनाव में आकर उसने बेटी को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फर्रुखाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद