एक भुट्टा का 15 रुपए रेट सुनकर चौके केंद्रीय मंत्री कुलस्ते, कहा - इतना महंगा... हमारे यहां तो फ्री में मिलता है; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 22, 2022

एक भुट्टा का 15 रुपए रेट सुनकर चौके केंद्रीय मंत्री कुलस्ते, कहा - इतना महंगा... हमारे यहां तो फ्री में मिलता है; देखें VIDEO

एक भुट्टा का 15 रुपए रेट सुनकर चौके केंद्रीय मंत्री कुलस्ते, कहा - इतना महंगा... हमारे यहां तो फ्री में मिलता है।

एक भुट्टा का 15 रुपए रेट सुनकर चौके केंद्रीय मंत्री कुलस्ते, कहा - इतना महंगा... हमारे यहां तो फ्री में मिलता है; देखें VIDEO

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एक भुट्‌टे की कीमत सुनकर चौंक गए। वह मंडला जा रहे थे, तभी रोड किनारे एक युवक भुट्‌टा बेचता दिखा। यह देख मंत्री ने गाड़ी रोकी और भुट्‌टा खरीदते नजर आए। इस दौरान उन्होंने युवक से भुट्‌टे की कीमत पूछी। युवक ने 15 रुपए कीमत बताई। कीमत सुनकर मंत्री चौंक गए, उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो फ्री में मिलता है, इतना महंगा बेच रहे हो। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, युवक ने तीन भुट्टे सेंके। मंत्री ने कीमत पूछी तो युवक ने 45 रुपए बताई। इस पर मंत्री कुलस्ते ने कहा कि 45 रुपए। इतना महंगा दे रहे हो। युवक ने मंत्री को बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि तुम सोच रहे हो कि गाड़ी देखकर बताए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद मंत्रीजी बोल पड़े कि- हमारे यहां तो फ्री में मिलता है..। यह सुनकर युवक हंसने लगा और बोला फ्री में..। 5 रुपए में खरीदकर लाते हैं। इस दौरान मंत्री ने युवक से नाम भी पूछा, युवक ने अपना धर्मेंद्र बताया। मंत्री बोले बेटा राम 15 रुपए में बेचते हो।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...