धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 18, 2022

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

धार। जिले में सोमवार सुबह इंदौर-खरगोन के बीच बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से पुणे जा रही बस सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में गिर गई। बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस स्टाफ और रेस्क्यू टीम ने बताया कि अभी तक किसी को जिंदा बाहर नहीं निकाला गया है।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

बताया गया कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

हादसा आगरा-मुंबई (AB रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों- धार और खरगोन की सीमा पर बना है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे हैं।बताया जाता है कि बस MH-40-N-9848 सुबह 9 से 9.15 बजे खलघाट से 12 किलोमीटर पहले दूधी बायपास किनारे एक होटल पर रुकी थी। होटल मालिक ने बताया कि यहां 12-15 यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया। बाकी सवारी अंदर बैठी थी। अंदर कितनी सवारी यह तो पता नहीं, लेकिन बस में 30 से 35 सवारी होंगी।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

धार, ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बस नर्मदा में गिरी, 15 शव निकाले, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर, पुणे जा रही थी बस।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...