Post Top Ad
Monday, July 18, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
पिता ने बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस पुलिस वाले को सौंपी उसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म।
पिता ने बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस पुलिस वाले को सौंपी उसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म।
महाराष्ट्र। नागपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर नक्सल विरोधी अभियान कार्यालय में कार्यरत है। इस घटना के बाद से नागपुर शहर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर का नाम प्रदीप श्रीकृष्ण नीतवने है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। सीताबर्डी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग है और वह नागपुर के सीताबर्डी इलाके में स्थित एक पीजी में रहती है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की और आरोपी आपस में एक दूसरे को जानते हैं, दोनों के बीच पारिवारिक संबंध है। पीड़िता के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और वह नागपुर के सावनेर इलाके के रहने वाले हैं। पीड़िता पढ़ाई के चलते घर से दूर रहती है, इसलिए परिवार वालों ने प्रदीप को उसकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी। घटना के दिन प्रदीप ने लड़की को फोन किया, उसे अपने साथ बाहर कहीं घूमने-फिरने के लिए पूछा, लड़की तैयार हो गई।
प्रदीप ने लड़की को पीजी से पिक किया, जान-पहचान होने की वजह से घर मालिक ने भी कोई सवाल नहीं उठाए। आरोपी प्रदीप लड़की को अमरावती जिले के चिखलदरा ले गया, वहां उसे शराब में बेहोशी की दवाई डालकर पिलाई, फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को इस बारे में ना बताने की धमकी भी दी। नागपुर लौटने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना माता-पिता को बताई। परिजनों ने नागपुर सीताबर्डी पुलिस थाने में आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद