रायसेन, नगर सरकार के 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 13, 2022

रायसेन, नगर सरकार के 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद।

नगर सरकार के 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद।

  • शहर में कहीं छिटपुट विवादों के बीच कहीं धीमी तो कहीं तेज रही वोटिंग।

रायसेन, नगर सरकार के 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। बारिश की आशंका के बीच बुधवार 13 जुलाई को नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए मौसम मेहरबान रहा। मौसम साफ रहने से मतदान में मौसम की बाधा सामने नहीं आई। रायसेन जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे व आखरी चरण में जिले की 3 नगरपालिकाओं, 5 नगर परिषद के पार्षद पदों के लिए चुनाव बुधवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से हुए। शहर के जिम्मेदारों ने इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। रायसेन में मतदाताओं की संख्या 38 हजार 741 है। इसके लिए 58 पोलिंग बनाए गए थे। इनमें 41 सामान्य मतदान केंद्र, 17 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ बने थे।

रायसेन, नगर सरकार के 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद।

हर वार्ड में मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचे और नगर सरकार चुनने के लिए पार्षद पदों के अपने पसंद के नगर सरकार का नेतृत्व करने वाले उम्मीदवारों को वोटिंग की। नगर के 17 वार्डों से भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित निर्दलीय कुल 65 प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमाने चुनावी महासंग्राम में उतरे थे। पार्षद पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य जनता ने ईवीएम मशीनों में बंद कर दिया। अब वोटों की गिनती 17 जुलाई सोमवार को होगी। शहर में वैसे मतदान शांति पूर्ण माहौल में हुए। मतदाताओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखाया। मतदाताओं ने अपनी सुविधा के हिसाब से कहीं सुबह तो कहीं दोपहर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतदान करने पहुंचे। मतदाताओं ने वोटिंग कर अपनी जिम्मेदारी निभायी।

रायसेन, नगर सरकार के 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...