Post Top Ad
Wednesday, July 13, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, पीड़िता व उसके पति को पूछताछ के लिये बुलाया जयपुर, फिर की अश्लीलता।
UP, पीड़िता व उसके पति को पूछताछ के लिये बुलाया जयपुर, फिर की अश्लीलता।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल बाबरपुर इस्लामनगर की एक महिला अफरोज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री तथा राजिस्थान गहलोत सरकार को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, अफरोज पत्नी मान खां निवासी स्लामनगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरैया उ.प्र. का पुत्र साबिर जोकि राजिस्थान जयपुर की नगर निगम कालोनी में रहता था व मजदूरी करता था , पीड़ित अफरोज ने बताया है, घटना दिनांक 02/07/2022 की हैकि, अनिस पुत्र जुम्मा खां निवासी 171ए हजरत अली नगर रामगढ़ मोड कर्बला ब्रहापुरी जयपुर की पुत्री आफरीन उम्र करीब 17 वर्ष अचानक कहीं चली गई है, आफरीन के अचानक घर से कहीं चले जाने के बाद से ही पीड़िता का पुत्र साबिर भी लापता है, जिसका मोबाइल नंबर लगातार बन्द है, तथा अनिस पुत्र जुम्मा ने पीड़िता के पुत्र साबिर के बिरुद्ध सक के आधार पर अपनी पुत्री आफरीन को ले जाने की शिकायत थाना ब्रम्हापुरी जयपुर में देकर मु. सं. 0185/2022 धारा 363 एवं 366 दर्ज करा दिया है, इसके बाद थाना बृम्हापुरी में तैनात दरोगा साबिर ने पीड़िता व पति मान खां से पूँछताछ के लिये जयपुर बुलाया गया जिसपर दिनांक 06/07/2022 को पीड़िता व उसका पति बिना किसी दबाव के अपनी स्वेक्षा से जयपुर पहुंची और उक्त दरोगा साबिर को कॉल करके अपने आने की सूचना दी जिसपर दरोगा साबिर ने पीड़िता व उसके पति को देहली रोड पुलिया न. -2 ईदगाह पार्क में रुकने को कहा जिसपर पीड़िता अफरोज व उसका पति मान खां एवं भान्जा असगर खान ईदगाह पार्क में बैठकर दरोगा जी के आने का इंतजार कर रहे थे परन्तु समय दोपहर करीब 10:00 बजे के आसपास वहाँ करीब 12 से 15 लोग आकर प्रार्थिनी से उसके पुत्र साबिर के संबंध में पूँछताछ करते हुये अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुये पीड़िता व उसके पति के साथ धक्कामुक्की, मारपीट करते हुये आठ घण्टे के अन्दर उक्त साबिर को उक्त अनिस के सुपुर्द ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे तभी पीड़िता व उसके पति को प्राणों की सुरक्षा के लिये उक्त दरोगा को बार बार मोबाइल से कॉल करते रहे परतु उक्त दरोगा ने कॉल तक रिसीव नही की, तथा पीड़िता व उसका पति उक्त अज्ञात लोगों से बार बार कहता रहा कि उसे साबिर के संबंध में कोई जानकारी नही है यदि हमें कहीं से कोई सुराग लगता है तो मैं आप लोगों को तत्काल बतायेगा इसके बाद भी उक्त अज्ञात लोगो द्वारा पीड़िता व उसके पति से अश्लीलता करते हुये जलील कर जान से मारने की धमकी देते रहे, जिससे वह अपने पति भयवश वहाँ से जान बचाकर भाग निकली जिसके बाद से पीड़िता व परिजनों में अनिस व इनके साथियों सहित थाना बृम्हापुरी पुलिस से भयभीत है क्योंकि उपरोक्त दरोगा साबिर पुनः अफरोज व उसके पति आदि परिजनों को जयपुर आने के लिये दबाव बनाते हुये मुकदमा लिखकर जेल भेजनें की धमकी दे रहा है। पीड़िता अफरोज ने बताया है कि यह घटना साजिश पूर्ण घटित करके अनिस के ही खास एवं नजदीकी रिश्तेदारों ने मिलकर इनकी पुत्री आफरीन को गायब/अपहरण करा इनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिये की है और पीड़िता के पुत्र साबिर को उपरोक्त घटना का आरोपी बनाकर उसकी हत्या करने आदि का प्रयास कर रहे है, जबकि उपरोक्त मामले में अनिस के नजदीकी परिजनों/रिश्तेदारों सहित आरोपी साबिर सहित प्रार्थिनी पक्ष के सभी परिजनों के मोबाइल नम्बरों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच पड़ताल करा दोषी व्यक्तियों के बिरुद्ध कठोर कार्यवाही कराने के लिये, पीड़िता ने उप्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री तथा राजिस्थान की गहलोत सरकार, प्रधानमंत्री आदि कई उच्चाधिकारियों को लिखित प्रार्थना देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद