Post Top Ad
Tuesday, July 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
व्यापार
रायसेन, 18 जुलाई से पंजीयन हुए शुरू, मूंग के लिए पंजीयन कार्य 28 जुलाई तक।
रायसेन, 18 जुलाई से पंजीयन हुए शुरू, मूंग के लिए पंजीयन कार्य 28 जुलाई तक।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले में इस बार 1 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में किसानों ने गर्मी के सीजन वाली मूंग फसल की बोवनी की थी। अब इसके लिए 18 जुलाई से पंजीयन शुरू हो गए है जो 28 जुलाई 2022 गुरुवार तक किए जाएंगे। मूंग को बीते साल की एमएसपी 7275 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर सरकारी स्तर पर खरीदा जाएगा। लेकिन इस बात की जानकारी अभी नहीं आई है कि खरीदी कब से शुरु हो होगी। मूंग खरीदी के लिए कितने केंद्र बनाए जाएंगे। इससे किसानों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
रायसेन।इस साल सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी में की गई लेटलतीफी से किसानों में मायूसी है। ज्यादातर किसान अपनी मूंग की उपज मंडियों में कम दामों पर बेच चुके हैं। कई किसान जो सरकारी खरीदी के इंतजार में थे उन्हें राहत मिल गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के लिए 18 जुलाई सोमवार से पंजीयन शुरू हो गए हैं। पंजीयन की प्रक्रिया 28 जुलाई तक चलेगी। किसानों के पंजीयन की व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। किसानों को उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर को लिंक कराना होगा। आधार लिंक नहीं होने पर किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की तरह भुगतान में परेशानी हो सकती है।
जिले में इस साल किसानों ने कर यह रकबा पिछले साल के हेक्टेयर रकबे की तुलना ज्यादा है। इस साल जिले में किसानों ने समर्थन मूल्य पर अच्छे दाम मिलने की उम्मीद से ज्यादा रकबे में मूंग की फसल ली थी। प्रदेश वसरकार द्वारा फसल कटाई के बाद काफी लंबे समय तक मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। इसके चलते जिले कई किसानों ने मजबूरी में मंडियों में काफी कम दाम पर अपनी मूंग बेच दी। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा इस साल 7275 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी जा रही है।
कृषि विभाग के उप संचालक एनपी सुमन ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मूंग की उपज बेचने के लिए किसान स्वयं के मोबाइल से भी पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या तहसील कार्यालयों में संचालित सुविधा केंद्रों पर या पिछले साल की तरह सहकारी समितियों, एसएचजी, एफपीओ एवं एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा पंजीयन शुल्क 50 रुपए के साथ एमपी ऑनलाइन, किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, कियोस्क पर, लोक सेवा केंद्रों एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी किसान पंजीयन करा सकते हैं। गौरतलब है कि ज्यादातर किसान अभी तक अपनी मूंग की फसल को खुले बाजार में कम कीमत पर बेच चुके हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# व्यापार
Share This
About Ghatak reporter
व्यापार
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
व्यापार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद