Post Top Ad
Saturday, July 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान।
रायसेन, जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में दिनांक 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक संचालित किए जाने वाले दस्तक अभियान के संबंध में कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न बीमारियों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 240 टीमें लगाईं जाएंगी। सीएमएचओ डॉ. खत्री ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत 1 लाख 28 हजार 136 बच्चों को चिन्हित कर टीमें बच्चों में होने वाली कुपोषण, एनीमिया, थैलीसीमिया, डायरिया, निमोनिया आदि बीमारियों की जानकारी लेंगी।
दस्तक अभियान में शामिल स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगबाड़ियों की कार्यकर्ता डोर टू डोर घरों में दस्तक देकर पालकों को जागरूक भी करेंगीं। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर अरविंद दुबे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की जिला समन्वयक डॉ. शिखा शराबगी, पीआरओ अनुभा सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सोमेन दास, प्रकाश पाराशर उपस्थित हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद