रायसेन/बरेली, रविवार को होगा पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना सुबह 9 बजे से। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 16, 2022

रायसेन/बरेली, रविवार को होगा पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना सुबह 9 बजे से।

रविवार को होगा पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना सुबह 9 बजे से।

  • 15 कांग्रेस, 15 भाजपा और 24 निर्दलीय उम्मीदवारों ने लड़ा है पार्षद का चुनाव।

रायसेन/बरेली, रविवार को होगा पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना सुबह 9 बजे से।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पहले चरण में 6 जुलाई को संपन्न हुए नगर परिषद बरेली के पार्षद पद के चुनाव परिणाम रविवार को आएंगे। नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिसके लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। मीडिया कर्मियों के अलावा मतगणना के दौरान किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल या कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। पहले चरण में 6 जुलाई को संपन्न हुए नगरीय निकाय के चुनाव में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी बेसब्री से चुनाव परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा।

रायसेन/बरेली, रविवार को होगा पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना सुबह 9 बजे से।

साथ ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि नगर परिषद बरेली में किस दल की नगर सरकार बनेगी। मतदान के बाद से चुनाव परिणाम आने से पहले तक पार्षद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी उनके समर्थक और आमजन के बीच जीत हार को लेकर कयासों का दौर चलता रहा। लेकिन रविवार को चुनाव परिणाम आने के बाद सभी कयासों पर विराम लग जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...