Post Top Ad
Thursday, July 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जिला अस्पताल में दो दिन की ओपीडी में पहुंचे 405 मरीज, बारिश में बढ़ा फंगल इन्फेक्शन।
रायसेन, जिला अस्पताल में दो दिन की ओपीडी में पहुंचे 405 मरीज, बारिश में बढ़ा फंगल इन्फेक्शन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन सहित वायरल फीवर, मुंह में छाले का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना साढ़े तीन सौ से चार सौ मरीज इलाज कराने पहुंच रहे है। बारिश का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां फैलना शुरू हो जाती हैं। गर्मी उमस के कारण उल्टी, दस्त के साथ ही अब फंगल इन्फेक्शन, पेट की कब्जियत के कारण मुंह में छाले आदि मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले आठ दिन से बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हालात यह हो गए हैं कि दो दिनों में ओपीडी में 405 मरीज पहुंचे हैं। फंगल इंफेक्शन के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया है। फंगल इंफेक्शन एक आम प्रकार का त्वचा संबंधी संक्रमण होता है। इससे बचने के लिए काफी सावधानी की जरूरत रहती है। यह छोटे से इन्फेक्शन के साथ बड़ा रूप ले लेता है। लोगों की त्वचा में लाल धब्बे, दाद, खुजली और त्वचा में घाव आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। फंगल इंफेक्शन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। जेएएच में एक वर्ष से 80 वर्ष तक के मरीज फंगल इन्फेक्शन के आ चुके हैं। हर दिन हर उम्र के लोग पीड़ित आ रहे हैं।
फंगल इंफेक्शन गर्म और नम वातावरण में बढ़ता है। पसीने से तर या गीले कपड़े पहनना भी त्वचा के इन्फेक्शन के लिए कारण बन सकता है। त्वचा के कटने या फटने से भी बैक्टीरिया त्वचा की गहरी परतों में अंदर तक जा सकता है। इससे कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए इस मौसम में फंगल इंफेक्शन पर विशेष रूप से नजर रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।
● गीले कपड़े पहनने से बचें।
● नहाने के बाद पूरे शरीर को सूखा लें।
● धूप में कपड़े नहीं सूखें तो प्रेस करके सुखाने के बाद ही पहनें।
● दिन भर में एक दो बार कपड़े बदलते रहें।
● शरीर में थोड़ा भी इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
फंगल इंफेक्शन एक दूसरे से फैलने वाली बीमारी है। अगर परिवार में एक सदस्य को फंगल इन्फेक्शन होता है तो अन्य लोगों को भी हो सकता है। इसका कारण यह है कि परिवार में लोग एक दूसरे के कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे तौलिया, कंघा या अन्य सामान कई लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह एक दूसरे में आसानी से पहुंच जाता है।
बारिश के मौसम में पसीने और गीले कपड़े पहनने से फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इन दिनों इसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। दो दिनों ओपीडी में 405 मरीज इलाज के लिए आए हैं।
डॉ. एमएल अहिरवार, स्किन रोग विशेषज्ञ
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद