Post Top Ad
Thursday, July 28, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।
UP, पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। लगभग सवा तीन साल पहले चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की नृशंश हत्या करने वाले हत्यारे पति को माननीय न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। माननिये जिला न्यायालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 10.04.19 को घटित इस हत्या काण्ड में अभियुक्त शमशेर खाँ पुत्र चन्ने खाँ निवासी ऐमा सेंगरपुर थाना अयाना जनपद औरैया द्वारा अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अयाना के अन्तर्गत मु.अ.सं. 64/19 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी जिस क्रम में दिनांक 27.08.19 को थाना अयाना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशादेही से आलाकत्ल बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या 130/19 धारा 4/25 पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। विवेचक द्वारा माननीय न्यायालय में दिनांक 06.09.2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया जिसमें पुलिस द्वारा पैरवी करते हुए व जिला शासकीय अधिवक्ता की प्रभावी पैरवी के कारण दिनांक 27.07.2022 को उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश द्वारा आजीवन कारावास व 25,000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद