Post Top Ad
Thursday, July 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, 5 साल के बेटे और 8 माह की बेटी को छोड़ माँ-पिता ने की आत्महत्या, पति-पत्नी ने किचन में दुपट्टे से लगाई फांसी।
रायसेन, 5 साल के बेटे और 8 माह की बेटी को छोड़ माँ-पिता ने की आत्महत्या, पति-पत्नी ने किचन में दुपट्टे से लगाई फांसी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रात में सभी के साथ खाना खाया, बातें की उसके बाद रात में किचन में जाकर पहले पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाई फिर पति भी फंदे पर झूल गया। मृतक के 5 साल का बेटा और 8 माह की बेटी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में आपस में अनबन थी। हालांकि मृतक के भाई का कहना है कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। वहीं उनके बेटे को ये तक नहीं पता कि उसके मम्मी-पापा अब कभी उसे दुलार नहीं सकते। मामला, रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 9 का है। जहां तहसील ऑफिस के पीछे नवल लोधी (36) और उसकी पत्नी शिरोमणि लोधी (29) ने किचन में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक की मां गोपी लोधी का कहना है कि रात 2.30 बजे मैं टॉयलेट गई थी, यहां मैंने देखा कि किचन का गेट खुला था। अंदर जाकर देखा तो बेटा फांसी पर लटका था और बहु जमीन पर पड़ी थी। मैंने परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी, उन्होंने नवल को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। परिवार के सभी लोगों के आंसू सूख गए हैं, पूरा परिवार शोकाकुल है। लेकिन मृतकों के 5 साल के बेटे देवांश को नहीं पता कि उनके माता-पिता अब नहीं रहे। उसे ये तक नहीं पात कि अब उसे कभी भी मां का दुलार और पिता का सहारा नहीं मिल सकता। मृतकों की 8 महीने की बेटी इच्छा पालने में सो रही है। जबकि, 5 साल का बेटा बार-बार मृतक मां-बाप को टकटकी लगाए देख रहा है और परिजनों से रोने का कारण पूछ रहा है।
मृतक के तीन भाई और दो बहनें हैं। मृतक के भाई के मुताबिक, घर में पहले से कोई विवाद नहीं था। भैया पान की दुकान चलाते हैं, इसी के साथ जो समय बचता है उसमें वैन भी चलाते हैं। रोज की तरह रात 10 बजे तक भैया-भाभी ने खाना खाया, फिर हम लोग बात करने लगे। सोने से पहले वह रात 11 बजे तक बच्चों के साथ छत पर खेल रहे थे। रात 2.30 बजे मम्मी टॉयलेट गई तो उन्होंने देखा कि भैया फंदे पर लटके थे और भाभी जमीन पर पड़ी थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी अदिति भावसार, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सप्रे मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतका के मोबाइल से व्हाट्सएप अनइंस्टॉल है। पुलिस का कहना है कि देखने में ऐसा लग रहा है कि पहले पत्नी ने किचन में फांसी लगाई होगी, बाद में पति ने उसे फंदे से उतारा और खुद फांसी पर लटक गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद