Post Top Ad
Thursday, July 7, 2022
Home
अपराध
खरगोन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
काका से अवैध संबंध के शक में पति और भाइयों ने की मारपीट, पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया, निकाला जुलूस; देखें VIDEO
काका से अवैध संबंध के शक में पति और भाइयों ने की मारपीट, पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया, निकाला जुलूस; देखें VIDEO
खरगोन। देवास के बाद अब खरगोन में पत्नी के कंधे पर बैठकर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। मायके में काका के घर रह रही महिला के साथ पति और उसके भाइयों ने मारपीट की। पति को कंधे पर बैठाकर गांव भर में घुमाया। पुलिस का कहना है कि घटना 2 जुलाई की है। वीडियो मंगलवार शाम सामने आया, इसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के ऊन के केली गांव में 5 महीने पहले 42 साल की महिला ससुराल से मायके आई थी। मायके में महिला अपने भाइयों के साथ न रहते हुए काका के घर रह रही थी। इस बात को लेकर 2 जुलाई को भाइयों और पति ने पहले काका को पीटा, फिर महिला के साथ भी मारपीट की।
ग्रामीणों का कहना है कि महिला का विवाह बड़वानी के नालगवाड़ी में हुआ था, उसके दो बच्चे हैं। पति आए दिन पत्नी से बहस करता, उसे मारता था। परेशान होकर वह ससुराल छोड़ मायके में काका के यहां रहने लगी। पीड़ित काका का कहना है कि उसकी कोई भी संतान नहीं है, 5 महीने पहले भतीजी घर पर आई थी। उसके भाइयों को इसकी सूचना दी थी, भतीजी को बेटी के जैसे रखा। दामाद और भतीजों ने मारपीट की। हाथ, पैर, सिर और कमर में चोट आने की वजह से महिला का काका जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी पति मगन मनस्या, कैशिया सोयला भटनागर, थावरिया लालसिंह मंडलोई, कालू छबड़ा और नुरला फाल्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर ऊन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। समझौता होने पर महिला पति के साथ रहने को राजी हो गई थी। महिला के साथ इस प्रकार की घटना की जानकारी नहीं मिली थी। मंगलवार को वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# खरगोन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद