Post Top Ad
Monday, July 18, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
अराजक तत्वों ने हनुमान मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, 50 को चिन्हित कर 17 को किया गिरफ्तार, DM-SP को हटाया।
अराजक तत्वों ने हनुमान मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, 50 को चिन्हित कर 17 को किया गिरफ्तार, DM-SP को हटाया।
उत्तर प्रदेश/कन्नौज। शनिवार की रात हनुमान मंदिर में गोवंश के कटे हुए सिर डाले जाने के बाद हुए बवाल के बाद शासन ने डीएम और एसपी को हटा दिया है। उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है। शासन ने कन्नौज का नया जिलाधिकार शुभ्रांत कुमार शुक्ला को बनाया है, जो पहले चित्रकूट के जिलाधिकारी थे। वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अफसर अनुपम को कन्नौज का नया एसपी बनाया है। इसके अलावा तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह को निलंबित कर दिया गया है, यहां जीतेंद्र सिंह को नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तालग्राम थाने के दो उपनिरीक्षक विनय कुमार और राम प्रकाश भी निलंबित किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में बने हनुमान मंदिर में किसी ने गाय की बछिया का कटा हुआ सिर हवन कुंड के पास फेंक दिया था। इसके बाद वहां का माहौल बिगड़ गया, जब तक जिला प्रशासन हालात पर काबू पाता, तब तक माहौल बिगड़ गया। इलाके के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर और आईजी प्रशांत कुमार भी रविवार को तालग्राम पहुंचे। उन्होंने थाने में डीएम और एसपी से पूरी घटना की जानकारी ली। आईजी ने आगजनी करने वाले लोगों को चिन्हित कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं, रसूलाबाद में हुई घटना के बाद पूरा प्रकरण सांप्रदायिक हो गया।
अराजकतत्वों ने दोनों धर्म के लोगों के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया, तो कई दुकानों में भी आग लगा दी। इसको देखते हुए डीएम और एसपी के आदेश पर कस्बे और इसके आसपास स्थित सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीएसी, फायर टेंडर, वज्र वाहन भी तालग्राम में ही हैं। डीएम और एसपी ने कलकत्तापुरवा जाकर ग्रामीणों को समझाया और अराजकता करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां के ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिसने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
तालग्राम में हुए बवाल के बाद पुलिस की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसमें पुलिस ने रविवार को 50 लोगों को चिन्हित कर 17 लोगों को जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस अभी भी लोगों को चिन्हित करने में जुटी हुई है और इसमें जेल भेजने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है। रविवार को पहुंचे नए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और नए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तालग्राम जाकर सबसे पहले मंदिर में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। उसके बाद धर्मगुरुओं और प्रधानों के साथ समाजिक संगठन और नेताओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद