Post Top Ad
Monday, July 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
भोपाल, भाजपा ने जिस पूर्व पार्षद को हिस्ट्रीशीटर बताकर काटी उसकी पत्नी की टिकट, उसी ने निर्दलीय जीत की हासिल, जीत के बाद बने दूल्हा-दुल्हन।
भोपाल, भाजपा ने जिस पूर्व पार्षद को हिस्ट्रीशीटर बताकर काटी उसकी पत्नी की टिकट, उसी ने निर्दलीय जीत की हासिल, जीत के बाद बने दूल्हा-दुल्हन।
भोपाल। नगर निगम के वार्ड-40 से भाजपा ने पूर्व पार्षद को हिस्ट्रीशीटर बताकर उसकी पत्नी का टिकट काट दिया था। उन्होंने 3060 वोटों से निर्दलीय जीत हासिल की है। चुनाव जीतने के बाद पति-पत्नी दूल्हा-दुल्हन का लिबास में जीत का प्रमाण पत्र लेने मतगणना स्थल पुरानी जेल पहुंचे। 58 साल का बाबू मस्तान हिस्ट्रीशीटर रहा है। बाबू मस्तान का नाम ऐशबाग थाने की गुंडा सूची में दर्ज है। यही वजह थी कि भाजपा ने उनकी पत्नी मसर्रत को पार्षद चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया था। मसर्रत ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। बाबू मस्तान और मसर्रत को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखकर मतगणना स्थल पर अधिकारी-कर्मचारी भी मुस्कारते दिखे। बाबू मस्तान को सट्टा किंग के नाम से भी जाना जाता है। मस्तान पर ऐशबाग सहित शहर के अन्य थानों में 3 अपराध हैं। उनके खिलाफ 2 बार जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, रेल में चोरी की वारदात से अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद बाबू मस्तान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। देखते ही देखते राजनीति के मैदान में कदम जमा लिया। कांग्रेस के बाद वह भाजपा में शामिल हुआ, वह खुद भी पार्षद रह चुका है। वार्ड-40 इस बार महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित था। ऐसे में भाजपा ने मसर्रत को टिकट दे दिया। इसका विरोध होने के बाद भाजपा ने मसर्रत का टिकट काट दिया। ऐसे में मसर्रत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं और बड़े अंतर से जीत गईं। बाबू उर्फ मस्तान इंद्रा कॉलोनी, बाग उमराव दूल्हा का रहने वाला है। उसका भांजा जुबेर मौलाना शहर का खूंखार बदमाश है। राजधानी के चर्चित मेवाती हत्याकांड में मस्तान का भाई अकरम मौलाना आरोपी रहा है। तब मस्तान का परिवार सुर्खियों में आया। तीन साल पहले अतिक्रमण में होने की वजह से बाबू मस्तान के मकान का कुछ हिस्सा भी प्रशासन ने ढहा दिया था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद