5 साल की भतीजी ने मांगा आम तो गुस्साए चाचा ने मासूम का रेता गला, शव को बोरे में भर घर में छुपाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 24, 2022

5 साल की भतीजी ने मांगा आम तो गुस्साए चाचा ने मासूम का रेता गला, शव को बोरे में भर घर में छुपाया।

5 साल की भतीजी ने मांगा आम तो गुस्साए चाचा ने मासूम का रेता गला, शव को बोरे में भर घर में छुपाया।

5 साल की भतीजी ने मांगा आम तो गुस्साए चाचा ने मासूम का रेता गला, शव को बोरे में भर घर में छुपाया।

उत्तर प्रदेश। शामली से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के खेड़ा कुर्तान गांव में एक चाचा ने अपनी 5 साल की भतीजी को सिर्फ इसलिए बेरहमी से मार डाला, क्योंकि वह भोजन के समय खाने के लिए आम मांग रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। बीती 19 जुलाई को कोतवाली कांधला इलाके के खेड़ा कुर्तान गांव में रहने वाले खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा लापता हो गई थी। आखिरी बार मासूम को नजदीक रहने वाले चाचा उमरदीन के पास देखा गया था। संदेह के आधार पर पीड़ित परिवार ने उमरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। कांधला पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो हैरानी भरे खुलासे हुए।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित खुर्शीद और उमरदीन का घर नजदीक ही है। दोनों के परिजनों का एक-दूसरे के घर काफी आना जाना था। इसी बीच, बीते मंगलवार को खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा उमरदीन के घर पहुंची, तो वह भोजन कर रहा था और आम खा रहा था। यह देख मासूम भी आम मांगने लगी, लेकिन उमरदीन ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी मासूम बार-बार आम खाने की जिद करने लगी, इससे उमरदीन तमतमा गया। आरोपी ने लड़की की हठ से उत्तेजित होकर पहले उसके सिर पर रॉड से वार किया और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया, जिससे उसका काफी खून बहने लगा। मरने के बाद आरोपी ने मासूम के शव को एक बोरे में डालकर रख दिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से लड़की के शव को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जब लापता हुई मासूम की खोजबीन की जा रही थी, तब आरोपी उमरदीन गांववालों के साथ लड़की की तलाश में भी गया था, लेकिन पुलिस को शक होने पर वह तुरंत भाग गया। शामली एएसपी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी उमरदीन को गांव के पास जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...