Post Top Ad
Sunday, July 24, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों में लगी दौड़, इन पार्षदों में है कड़ा मुकाबला, लगा रहे पूरा दमखम।
रायसेन/सिलवानी, अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों में लगी दौड़, इन पार्षदों में है कड़ा मुकाबला, लगा रहे पूरा दमखम।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी का अध्यक्ष अनारक्षित महिला होने से दावेदारों में रस्साकशी का खेल शुरू हो गया है। 17 जुलाई को सम्पन्न हुई मतगणना में भाजपा के 10 पार्षद तो कांग्रेस को 5 पार्षदो से ही संतोष करना पड़ा था। निर्दलियों ने कई वार्डो में जोरदार टक्कर दी, परंतु एक भी सीट हासिल नहीं कर सके। अभी नगर परिषद के प्रथम सम्मिलन की तिथि निष्चित नहीं हुई है। परंतु भाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए बड़े नेताओं के दरबारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने-अपने समीकरण और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में लगे हुए है। प्रदेश सरकार द्वारा जहां त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं निकाय निर्वाचन में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया है। नगर परिषद सिलवानी में 15 वार्डो में 8 वार्ड महिलाओं को आरक्षित है, इसके विपरीत नगर के मतदाताओं ने नगर परिषद में 60 प्रतिशत आरक्षण देते हुए 9 महिला पार्षदों को विजयी बनाया है। भाजपा के निर्वाचित पार्षदों में बृजेश रानी बाबूलाल ठाकुर, लखन मेहरा, देवीसिंह, अर्चना संजय मस्ताना, फिरदौस गुडडृ कंडेक्टर, निशा संतोष मताम्बर, रेशु विभोर नायक, अलका मिलन जैन, रागनी मोहन साहू व प्रदीप कुशवाहा है। भाजपा के 10 पार्षदों में 7 महिला पार्षद निर्वाचित हुई है। इस बार नगर परिषद में दो अविवाहित पार्षद लखन मेहरा और प्रदीप कुशवाहा भी विजयी हुए है।
नगर परिषद अध्यक्ष पद के दावेदारी में अर्चना संजय मस्ताना का नाम प्रबल दावेदारी में सबसे ऊपर है। संजय मस्ताना नगर परिषद सिलवानी के प्रथम अध्यक्ष के साथ ही जनसंघ से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे है। भाजपा के संघर्षकाल में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ साईकिल से क्षेत्र का भ्रमण कर भाजपा को मजबूत किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक की दावेदारी भी प्रस्तुत की गई थी। नगर के लोग इन्हें नगर परिषद अध्यक्ष के साथ ही अगले विधायक के रूप में देख रहे है।
भाजपा के दूसरी दावेदारी में अलका मिलन जैन का नाम आ रहा है। मिलन जैन ने पिछले नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे और काफी संघर्ष के बाद काफी कम मतो से पराजित हुए थे। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के काफी नजदीक होने एवं भाजपा मंडल में भी अपनी पकड़ को देखते हुए इनकी दावेदारी पर भी मोहर लगने की संभावना है।
भाजपा के तीसरे दावेदार में रेशु विभोर नायक का नाम चल रहा है। सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े होने एवं निर्विवाद और सबको साथ लेकर चलने की शैली होने से सभी समाजों में अपनी पकड़ के साथ युवाओं में काफी चर्चित नाम है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के करीबी मोनू मतांबर की माता निशा संतोष सोनी का नाम भी दौड़ में है तो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम साहू भी वार्ड 14 से निर्वाचित पार्षद रागनी मोहन साहू के नाम को लेकर सभी पार्षदों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहे है। नगर परिषद अध्यक्ष कौन बनेगा यह भविष्य के गर्त में है, परंतु अभी तो चाय-पान की दुकानों से लेकर गली-चैराहोे तक इन नामों की चर्चा हो रही है और एक दूसरे के नाम पर दांव लगा रहे है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद