Post Top Ad
Wednesday, July 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
विडियो
शिवपुरी
वोटिंग और लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी कमजोरी? वोट डालकर हमने भ्रष्ट नेता पैदा किये? बोले ADM; देंखे VIDEO
वोटिंग और लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी कमजोरी? वोट डालकर हमने भ्रष्ट नेता पैदा किये? बोले ADM; देंखे VIDEO
शिवपुरी। अपर कलेक्टर (ADM) उमेश शुक्ला का एक विडियो सामने आया है। विडियो में ADM देश के लोकतंत्र पर ही सवाल उठाते दिख रहे हैं। वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने को लेकर कुछ लोग अपर कलेक्टर शिवपुरी उमेश कुमार शुक्ला के चैंबर में पहुंचे थे। एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि वोटर लिस्ट में नाम बढ़ जाता तो अच्छा होता। इस बात पर अपर कलेक्टर कहने लगे- "आपने आज तक वोट डालकर क्या किया? कितने भ्रष्ट नेता पैदा किए? मैं वोट डालना और लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती मानता हूं।"
अपर कलेक्टर शुक्ला का यह विडियो निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो व्यक्ति अपर कलेक्टर से मिलने चैंबर में आया था, उसके मोबाइल का कैमरा चालू होने की आशंका में उन्होंने कैमरा बंद करने की बात भी कही, लेकिन व्यक्ति ने कहा कि कैमरा बंद है। ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों को निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों (ईडीवी) के जरिए से मतदान का अधिकार दिया गया है। तहसील कार्यालय में मतपत्र खत्म हाेने की वजह से कई कर्मचारी मतदान से वंचित रह गए। इसकी शिकायत लेकर सोमवार को एक प्रत्याशी और कुछ कर्मचारी अपर कलेक्टर से मिले थे। इस पर उन्होंने कहा कि जो मतपत्र थे, वे डलवा दिए हैं और अब कुछ नहीं हो सकता है। विडियो इसी दौरान का बताया जा रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# विडियो
# शिवपुरी
Share This
About Ghatak reporter
शिवपुरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद