पूर्व विधायक पर महिला अफसर की निकली गर्मी, पानी निकालने को लेकर हुई तू-तड़ाक, नौकरी की बात पर भड़की, बोलीं- चल दफा हो...।
उज्जैन। बड़नगर से भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई और एसडीएम निधि सिंह के बीच तू-तड़ाक का विडियो सामने आया है। एसडीएम पानी निकासी के लिए अवरोध हटवाने पहुंची थीं, तभी वहां पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ आकर काम रोकने को कहा। इसके बाद शुरू हुई बहस तू-तू मैं-मैं तक आ पहुंची और पूर्व विधायक एसडीएम को नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। ये पूरा विवाद मंगलवार को हुआ, जिसका विडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व विधायक के धमकाने पर एसडीएम ने कहा- "तमीज से बात करो... तू कौन होता है मुझसे पूछने वाला कि कितने दिन नौकरी करूंगी... हिम्मत है तो हटवाकर दिखा... चल निकलवाकर दिखा... दफा हो यहां से...।"
शहर के बंगरेड इलाके के लोगों ने घरों में बारिश का पानी घुसने की शिकायत एसडीएम से की थी। बताया था कि मदन नागर के रास्ते में अवरोध लगाने से पानी घरों में भर रहा है। इस पर एसडीएम अमले के साथ मंगलवार को पानी निकासी के रास्ते में आ रही बाधा हटवाने पहुंची थीं। जब अवरोध हटाया जा रहा था, तभी पूर्व विधायक भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। हालांकि एसडीएम के सामने उनकी एक न चली और उन्हें बैरंग होकर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बड़नगर से केसुल के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। एसडीएम जेसीबी की मदद से पानी निकासी के लिए रास्ता बनवा रही थीं। रास्ते के किनारे पूर्व विधायक के एक समर्थक का खेत है, इसमें भी पानी भरा था। पूर्व विधायक चाहते थे कि पहले एसडीएम इस खेत से पानी निकालें।
वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ के समन्वयक व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने पूर्व विधायक और एसडीएम के बीच हुई इस तू-तड़ाक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'बडनगर से पूर्व भाजपा विधायक शांतिलाल धाबाई का एसडीएम ने किया शब्दों से सम्मान... भाजपा सरकार में अधिकारियों का जनता और जनप्रतिनिधियो के प्रति ऐसा ही है रवैया।'
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद