एटीएम की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल, पशुओं ने बनाया ठिकाना।
घातक रिपोर्टर राकेश दुबे बरेली
रायसेन/बरेली,
शहर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं के समस्त एटीएम राष्ट्रीय राजमार्ग सहित चौक चौराहों पर मौजूद है जिनमें सुरक्षा गार्डों की तैनाती होने के बाद भी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं हर महीने सुरक्षा गार्डों को शाखाओं से वेतन में प्राप्त हो रहा है लेकिन इनकी तैनाती और एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है l
कई बार एटीएम में उपभोक्ताओं के साथ गंभीर हादसे भी हो चुके हैं लूटपाट जैसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं जिनके
मामले आज बरेली थाने में दर्ज है यदा-कदा एटीएम को छोड़कर बाकी एटीएम में पशुओं ने अपना ठिकाना बना रखा है पशुओं के एटीएम में होने के कारण उपभोक्ता एटीएम का लाभ नहीं ले पाते l रात्रि समय एटीएम के अंदर सुरक्षा गार्ड तैनात नही रहने के कारण इनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद