Post Top Ad
Friday, July 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजपा से जशवंत उर्फ बबलू मीणा बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर नहीं बनी सहमति।
रायसेन, भाजपा से जशवंत उर्फ बबलू मीणा बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर नहीं बनी सहमति।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। गांव की सरकारों में भाजपा का दबदबा कायम रहा। शुक्रवार को सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को एक निजी होटल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. जेपी किरार, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष भँवर लाल पटेल की मौजूदगी में जिलेभर के 18 जिला पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले की वार्ड 10 की जिला पंचायत सदस्य कुंवर बाई राम सिंह राजपूत को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी इसमें मंशा है। लेकिन जिला पंचायत सदस्य राजी नहीं हुए। लेकिन बाद में जिपं सदस्य जशवंत उर्फ बबलू मीणा माना के पक्ष में 10 वोटों की पर्चियां निकली जबकि जिपं अध्यक्ष की दूसरी दावेदार कुंवर बाई राजपूत के पक्ष में 8 वोटों की सहमति पर्ची निकली। इस मामले की जानकारी के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया गया। कहीं क्रॉस वोटिंग नहीं हो जाए इस डर से सीएम चौहान ने बबलू मीणा को ही जिपं अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने को कहा गया। जिससे सर्वसम्मति के आधार पर जशवंत उर्फ बबलू मीणा माना को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष रायसेन चुना गया। पिछले 13 सालों से जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी का रुतबा कायम रहा। इसके पूर्व जिपं अध्यक्ष भंवर लाल पटेल, उनकी बहन अनीता किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन रह चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की सहमति पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का मिथक टूट गया है। राजनीति में बाजी मारते हुए दो कदम आगे स्वास्थ्य मंत्री के कट्टर समर्थक जशवंत उर्फ बबलू मीणा जिला पंचायत अध्यक्षकी कुर्सी पर आसीन हो गए हैं। बाद में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान पप्पू की माताजी सुंदर बाई को भी निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुन लिया गया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद