शराबी पति को पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिये पैसे तो पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, महिला को आई गंभीर चोटें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

शराबी पति को पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिये पैसे तो पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, महिला को आई गंभीर चोटें।

उत्तर प्रदेश। बांदा में शराबी पति ने पत्नी को लड़ाई के बाद छत से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला बिसंडा थानाक्षेत्र के जरोरहा गांव का है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी ने पैसे देने से इनकार दिया तो पति को गुस्सा आ गया। पहले उसने पत्नी को जमकर पीटा, फिर उसके बाद छत से धक्का दे दिया। महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने कहा कि ठीक होने में महिला को काफी समय लगेगा।

उधर महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता है। यहां तक कि वह अन्य परिजनों के साथ भी अक्सर मारपीट करता रहता है। पीड़िता के भाई ने बताया, 'जीजा शराब पीकर दीदी को बहुत मारते हैं, हमसे भी लड़ाई और मारपीट करते हैं। इस बार तो उन्होंने दीदी को छत से फेंककर मार डालने की कोशिश की, हमें इंसाफ चाहिए।' पुलिस के मुताबिक, महिला के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शराबी पति को पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिये पैसे तो पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, महिला को आई गंभीर चोटें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...