सोते रहे बेटा-बेटी को मां-बाप की हत्या की नहीं लगी भनक, आरोपी घर में घुसकर कर गए मां-बाप की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

सोते रहे बेटा-बेटी को मां-बाप की हत्या की नहीं लगी भनक, आरोपी घर में घुसकर कर गए मां-बाप की हत्या।

सोते रहे बेटा-बेटी को मां-बाप की हत्या की नहीं लगी भनक, आरोपी घर में घुसकर कर गए मां-बाप की हत्या।

सोते रहे बेटा-बेटी को मां-बाप की हत्या की नहीं लगी भनक, आरोपी घर में घुसकर कर गए मां-बाप की हत्या।

कानपुर। आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर पति और उनकी पत्नी की घर में ही घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरानी की बात है कि हत्या के समय बेटा-बेटी सब घर में ही सोते रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, बेटे ने अपने ससुराल वालों पर मां-बाप की हत्या का आरोप लगाया है। कानपुर के बर्रा इलाके में रहने वाले मुन्ना लाल, आर्डिनेंस फैक्ट्री में फायर विभाग से रिटायर हुए थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है, सभी एक साथ अपने दो मंजिला मकान रहते थे। बीती रात 12 बजे के बाद मुन्ना लाल और उनकी पत्नी राजदेवी की घर में हत्या कर दी गई, जबकि बेटा और बेटी घर में ही सोते रहे।

मुन्नालाल के बेटे अनूप का आरोप है कि रात में बहन आकांक्षा ने आकर मम्मी-पापा की हत्या की सूचना दी थी। पत्नी सोनिका से विवाद चल रहा था, मेरी पत्नी के घरवाले 50 लाख की मांग कर रहे थे, उनको बहन ने रात में देखा भी था। अनूप ने साले मयंक पर हत्या का आरोप लगाया है, इसके आलावा उसने क्षेत्र के समोसे वाले पर भी आरोप लगाया है। हत्या की खबर पाकर मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए, थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या हुई है, अभी परिजनों ने बेटे के साले के खिलाफ आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सोते रहे बेटा-बेटी को मां-बाप की हत्या की नहीं लगी भनक, आरोपी घर में घुसकर कर गए मां-बाप की हत्या।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...