Post Top Ad
Saturday, July 9, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, कई बार ज्ञापनों के बाद भी ढुलमुल रवैया, दुकानों-घरों में भरा पानी, लोगों का गुस्सा फूटा, सौंप ज्ञापन।
रायसेन/सिलवानी, कई बार ज्ञापनों के बाद भी ढुलमुल रवैया, दुकानों-घरों में भरा पानी, लोगों का गुस्सा फूटा, सौंप ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
सिलवानी। शुक्रवार की रात्रि में हुई तेज बारिश से पुराना बस स्टेण्ड के पास दुकान एवं मकानों में पानी भर गया जिससे कई लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पीड़ित लोगों ने शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। फोरलेन सड़क निर्माण कर रही निर्माण एजेंसी की मनमानी को लेकर नगर के नागरिकों के द्वारा लगातार नाराजगी जताई जा रही है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी निर्माण एजेंसी की मनमानी पर अंकुष लगाने में ढुल-मुल रवैया अपना रहे है। निर्माण एजेंसी के द्वारा निर्माण के तय मापदंड का उपयोग न किया जाकर घटिया निर्माण कार्य किया जाना बताया जा रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा पुराने बस स्टेण्ड के पुरानी पुलिया को तोड़कर नई आरसीसी पुलिया बनाना थी, इसके विपरीत पुरानी पुलिया से लगकर पाइप डालकर कार्य की इतिश्री कर ली। शुक्रवार की रात्रि 3 बजे तेज बारिश से बुधवारा बाजार, अंबेडकर नगर से लेकर पुलिया तक घुटने-घुटने पानी भर गया। दुकानों एवं मकानों में पानी भर गया, जिससे कई लोगों का काफी नुकसान हो गया। निर्माण कार्य गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा मनमाने तरीके से सड़क को सकरी एवं चोड़ी की गई। कई स्थानों पर लोभ एवं दबाव एवं सड़कों को सकरा किया गया। जबकि सड़क को सेंटर पांइट से दोनों बराबर लेना थी।
नगर के नागरिकों ने इसके पूर्व ही कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निर्माण एजेंसी की कारगुजारियों को उजागर करते हुए निर्माण एजेंसी द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही एवं गुणवत्तायुक्त कार्य कराने की मांग की थी, इसके बाबजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। नगर के वार्ड क्रमांक एक आमापानी से बजरंग चौराहा तक दो किमी फोरलेन सड़क का निर्माण लगभग 14 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जिसमें निर्माण एजेंसी द्वारा काफी अनियमितताएं बरतने के साथ घटिया निर्माण किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर बनाई जा रही आरसीसी नालियां बनने के साथ ही क्षतिग्रस्त होने लगी है। निर्माण में रेत की गिट्टी की डस्ट एवं निम्न क्वालिटी की सीमेंट उपयोग की गई है। वहीं आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान बेस निर्माण मिट्टी पर ही कर दिया गया। कई जगह पर बडे़-बडे़ पत्थर, ईंट के टुकड़े हटाए बगैर ही जल्दबाजी में क्वालिटी को नजर अंदाज किया जा रहा है। डामरीकरण सड़क निर्माण में भी बेस निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। चार साल पूर्व कार्य प्रारंभ हुआ था जो अभी तक पूर्ण नहीं हुआ। प्रारंभ से ही काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा था, अब अचानक कार्य गति बढ़ा दी गई। पूर्व में कई बार नागरिकों ने एमपीआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई है। कार्य स्थल पर एमपीआरडीसी के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी की अनुपस्थिति में निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। नागरिकों ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मांग की है कि आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाऐ एवं निर्माण एजेंसी द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद