Post Top Ad
Saturday, July 9, 2022
रायसेन/सिलवानी, बार-बार बिजली कटौती से नागरिक परेशान।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इन दिनों प्री-मानसून मेंटेनेंस का काम किया था, ताकि आने वाली बरसात के दिनों में उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली गुल की समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके। लेकिन हकीकत में ऐसा हो नहीं पा रहा है। अभी तो बरसात शुरु भी नहीं हुई है और बिजली फाल्ट की समस्या आम हो गई है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से लेकर रात तक 5 से 8 बार तक बिजली गुल हो रही है। जो कि 10 मिनट से लेकर आधे घंटे बाद ही बमुश्किल उपलब्ध हो पाती है। इस तरह बिजली फाल्ट की समस्या से निजात दिलाने के कंपनी अधिकारियों के दावे तो खोखले साबित हो ही रहे हैं। बार-बार हो रहे फाल्ट से मानसून पूर्व किए जा रहे बिजली लाइनों के रखरखाव के तौर-तरीकों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अचानक से होने वाले इस पावर कट से जहां लोगों को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ता है। वहीं उनके घरेलू बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। अधिकारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में 11 केवी और 33 केवी बिजली का नेटवर्क कई किमी की दूरी पर फैला हुआ है। कंपनी के अधिकारी इनमें से अब तक आधे ट्रांसफार्मर का ही मेंटेनेंस करा सके हैं। पूरी तरह से मेंटेनेंस न करा पाने के पीछे अधिकारी मैदानी अमले की कमी होना बता रहे हैं। बड़ी बात ये है की कंपनी द्वारा बिजली कटौती के हालात में सुधार नहीं आया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद