Post Top Ad
Sunday, July 24, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
पति ने पत्नी के प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, प्रेमी आरोपी की पत्नी को फोन पर करता था परेशान, हत्या कर जलाया शव।
पति ने पत्नी के प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, प्रेमी आरोपी की पत्नी को फोन पर करता था परेशान, हत्या कर जलाया शव।
इंदौर। एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी और जंगल ले जाकर शव को जला भी दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी आरोपी की पत्नी को फोन पर परेशान करता था जिसके बाद पति ने उसकी हत्या करने की साजिश रच दी। आरोपी ने ना सिर्फ पत्नी के प्रेमी की हत्या कर शव को जंगल में जला दिया, बल्कि उसकी बाइक को खाई में फेंक दिया। घटना महु तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र की है, मांगलिया गांव में बुधवार को एक शव मिला था।
पुलिस के मुताबिक, युवक एक महिला को फोन पर परेशान करता था, इस वजह से महिला के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव को जंगल में जला दिया। जंगल में चरवाहों ने एक शव को जलते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाया गया। मृतक की पहचान कुछ दिनों पहले किशनगंज थाना क्षेत्र के कटकट खेड़ी गांव से लापता युवक हंसराज चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी के मुताबिक, मृतक महिला को फोन करता था, उनके बीच प्रेम प्रसंग था। जब इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने कुशलगढ़ जाते समय हंसराज के सिर पर डंडे से वार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शव को जंगल में खाई के नीचे जला दिया। उसकी बाइक को जाम गेट से नीचे खाई में फेंक दिया ताकि पुलिस को जानकारी ना मिल सके।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद