मामा ने हैवानियत की हदें की पार :- भांजों-भांजियों के साथ करता रहा यौन शोषण, करता था टॉर्चर, पीड़ित बच्ची ने स्कूल टीचर को सुनाई आपबीती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 24, 2022

मामा ने हैवानियत की हदें की पार :- भांजों-भांजियों के साथ करता रहा यौन शोषण, करता था टॉर्चर, पीड़ित बच्ची ने स्कूल टीचर को सुनाई आपबीती।

मामा ने हैवानियत की हदें की पार :- भांजों-भांजियों के साथ करता रहा यौन शोषण, करता था टॉर्चर, पीड़ित बच्ची ने स्कूल टीचर को सुनाई आपबीती।

मामा ने हैवानियत की हदें की पार :- भांजों-भांजियों के साथ करता रहा यौन शोषण, करता था टॉर्चर, पीड़ित बच्ची ने स्कूल टीचर को सुनाई आपबीती।

हरियाणा। यमुनानगर में कलयुगी मामा पर अपनी ही 2 भांजियों और 2 भांजों के यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 16 साल की लड़की ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर स्कूल में टीचर को आपबीती सुनाई। स्कूल ने तुरंत इस मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर टीम को दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने चारों बच्चों की काउंसलिंग करवाई। इसके बाद बच्चों का मेडिकल टेस्ट करवाकर उन्हें छछरौली स्थित बालकुंज भेज दिया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बच्चों की मां और अन्य जानकारों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी न सिर्फ बच्चों के साथ यौन शोषण करता था, बल्कि उन्हें टॉर्चर भी करता था। उसने अपने पास एक मोटा डंडा रखा हुआ है जिससे वह बच्चों की बेरहमी से पिटाई करता था। उधर, चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर ने बच्चों के साथ लगातार बढ़ रहे यौन शोषण के मामलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में घर वाले ही बच्चों के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में मां को आगे आना चाहिए और इसे अनदेखा नहीं करना करना चाहिए। ऐसी हरकतों के खिलाफ समय पर अगर आवाज उठाई जाए तो काफी हद तक ऐसे मामलों को रोका जा सकता है। अब देखना होगा कि कब ये संकीर्ण मानसिकता बदलेगी और कब बच्चे घरों में सुरक्षित होंगे।'

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...