Post Top Ad
Saturday, July 23, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, सोनिया की छवि खराब कर रही मोदी सरकार - विधायक देवेंद्र पटेल।
रायसेन, सोनिया की छवि खराब कर रही मोदी सरकार - विधायक देवेंद्र पटेल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की पूछताछ के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने महामाया चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर जांच खत्म करने की मांग उठाई। सुबह 11.30 बजे जिला कांग्रेस देवेंद्र पटेल, बरेली-उदयपुरा कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गड़रवास सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2 घंटे तक अनुशासन के साथ मौन धारण कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विधायक देवेंद्र पटेल गड़रवास ने कहा कि गांधी परिवार की लोकप्रियता से घबराकर मोदी सरकार द्वारा सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने के लिए नेशनल हेराल्ड ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार ने कई वर्षों तक देश की सत्ता का संचालन किया है लेकिन आज तक गांधी परिवार पर ना तो कभी भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा और ना ही कोई जांच हुई। देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान, होशियार सिंह ठाकुर, प्रकाश पटेल, प्रेमनारायण मीणा, रूपेश तन्त्वार, दुलारे भाई, बाबू भाई पठान, यामीन बाबू खान, डिस्क रेहान खान, अबरार नाना, असलम पायलट, दुर्गेश खरे, डॉ. जीसी गौतम, मिर्जा मसर्रत बेग, वकील दौलत सेन, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, पार्षद रवि यादव ,गोवर्धन सेहरिया, डग्गा पहलवान इकबाल अहमद खान मजहर कबीर,असरीन बी, किरण राजकिशोर सोनी, दीपक थोरात, प्रभात राज चावला, राजू माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद