Post Top Ad
Saturday, July 23, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, यमुना घाट का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त।
UP, यमुना घाट का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने वीजलपुर यमुना घाट का जायजा लिया और वर्षा ऋतु में आने वाली वालों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि फिर भी आप लोग यमुना के बढ़ते जल स्तर पर सतर्कतापूर्ण नजर बनाए रखें जिससे किसी प्रकार की कोई घटना से बचा जा सके। उक्त अवसर पर भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय 1858 में इस क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया था। उन्होंने वह स्थान भी दिखाया जहां 12-5-1858 से 16-5-1858 तक अंग्रेजो से लोहा लिया और अंग्रेजों को वापस होने के लिए मजबूर कर दिया परन्तु 81 शहीदो को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी से कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव के अवसर पर यादगार स्मृति के रूप में कुछ शहीद स्थल/शहीद पार्क ग्राम वासियों को दे दिया जाये बहुत अच्छा रहेगा। जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस कार्य का प्रारंभ करा दिया जायेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी अजीतमल को निर्देशित किया कि ग्राम समाज की जो भूमि है उसपर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर अमृत शहीद उपवन बनाया जाये। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी औरैया, एस डी ओ वन, क्षेत्राधिकारी पुलिस अजीतमल, अध्यक्ष भारत प्रेरणा मंच डा.अजय शुक्ल अंजाम आदि उपस्थित थे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद