रायसेन/देवरी, नगर देवरी के नागरिक पानी और सफाई को लेकर परेशान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 30, 2022

रायसेन/देवरी, नगर देवरी के नागरिक पानी और सफाई को लेकर परेशान।

नगर देवरी के नागरिक पानी और सफाई को लेकर परेशान।

रायसेन/देवरी, नगर देवरी के नागरिक पानी और सफाई को लेकर परेशान।
प्रतिकात्मक फोटो

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों एवं वाटर सप्लाई के कर्मचारियों से यहां की आम जनता परेशान हो चुकी है। ना समय पर पानी मिल रहा है ना समय पर सफाई हो रही है। अधिकतर नगर की स्टेट लाइट कई महीनों से बंद पड़ी है। देवरी नगर वासियों ने आंदोलन कर प्रदेश सरकार से नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर लिया है, लेकिन यहां के कर्मचारियों की वजह से वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। हाल ही में वार्ड क्रमांक 7 कहार मोहल्ले में सफाई कर्मचारियों को 2500 रुपए दिए गए लेकिन रुपए लेने के बाद भी सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्ड की सफाई ठीक से नहीं की। सफाई कर्मचारियों से अगर बोलो तो उनके द्वारा यह जवाब दिया जाता है कि हमारे लिए इस मोहल्ले की सफाई की परमिशन नहीं दी गई है, इसलिए हम इस मोहल्ले की सफाई नहीं करेंगे। सफाई कर्मचारी आम नागरिकों से भी पैसा ले रहे हैं और नगर पंचायत से सैलरी भी ले रहे हैं। आम नागरिकों का कहना है की जब तक ऐसे कर्मचारी नगर पंचायत में रहेंगे तो देवरी की दुर्दशा का यही हाल बना रहेगा। इसलिए शासन से सारे नगर के लोग यह चाहते हैं इन कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दूसरे कर्मचारियों को काम पर लगाया जाए जिससे पानी और सफाई समय पर हो सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...