Post Top Ad
Saturday, July 30, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, सड़क पर उभरे गड्ढों में दिखाई दे रहा भारत का नक्शा।
रायसेन/बरेली, सड़क पर उभरे गड्ढों में दिखाई दे रहा भारत का नक्शा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर के बीच से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा और दिशा इन दिनों बेहद दयनीय स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह दिखाई दे रहे जानलेवा गड्ढों में भारत का नक्शा दिखाई दे रहा है। गड्ढों के सुधार के लिए कई बार नगर के नागरिकों ने मांग की है। वहीं सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने सड़क की बदहाली पर संसद में मुद्दा उठाया था। इसी का परिणाम रहा कि सड़क निर्माण को लेकर 9 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। फिर भी संबंधित विभाग सड़क के निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहा है। 3 किलोमीटर तक की सड़क की हालत देखकर किसी ग्राम की सड़क की याद ताजा हो जाती है, सड़क पर निर्मित गड्ढों की संख्या लगभग 400 से भी अधिक गिनी जा चुकी है। इन गड्ढों में बारिश का लबालब पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन करते समय यह ज्ञात नहीं होता कि सड़क की गहराई कितनी होगी। इसी अनजाने में वाहन चालक वाहनों के पहिए उन गड्ढों से निकालते हैं तो वाहनों में भी टूट-फूट हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क पर गड्ढे तो हर वर्ष इसी तरह निर्मित होते हैं, लेकिन इस बार कहीं-कहीं से तो सड़क ही कट गई है। आधी सड़क और आधी कच्ची सड़क के अलावा उदयपुरा नाका से पलक नदी पुलिया तक तो सड़क का नामोनिशान ही मिट चुका है। हर वर्ष विभाग के द्वारा सड़क निर्माण को लेकर खानापूर्ति तो की जाती है, लेकिन यह खानापूर्ति भी कुछ ही दिन बरकरार रहती है फिर स्थिति ज्यों की त्यों बन जाती है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद