Post Top Ad
Friday, July 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, गंगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मनाएगा चंद्रशेखर आजाद जयंती जन्म दिवस सप्ताह।
रायसेन/मंडीदीप, गंगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मनाएगा चंद्रशेखर आजाद जयंती जन्म दिवस सप्ताह।
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। 23 जुलाई चंद्रशेखर आजाद जयंती जन्मदिन के अवसर पर मंडीदीप का गंगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चंद्रशेखर आजाद जयंती जन्म दिवस सप्ताह के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर गंगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा 23 जुलाई को सुबह 9.00 बजे से मंडीदीप के प्रमुख मार्गो में होते हुए निकाली जाएगी। गंगा मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर आरबी सिंह का कहना है की यह यात्रा युवाओं में देश की एकता और अखंडता की भावना जागृत करने के लिए निकाली जा रही है, जिससे युवाओं में देश की अखंडता-एकता के लिए राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत होगी। वही डॉक्टर आरबी सिंह ने नगर के सभी लोगों को इस एक तिरंगा यात्रा में आने के लिए आमंत्रित किया है। डॉक्टर आरबी सिंह का कहना है कि इस पावन सप्ताह में सभी देशवासियों को अखंड, आदर्श एवं अखंड राष्ट्र निर्माण हेतु तिरंगा यात्रा निकाल कर आदर्श अखंड राष्ट्र की परिकल्पना रूपी यज्ञ में अपने समय की आहुति अवश्य देना चाहिए। वही देश के सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में चंद्रशेखर आजाद जयंती जन्म दिवस सप्ताह में तिरंगा यात्रा निकालकर युवाओं में देश प्रेम एवं देश की अखंडता, राष्ट्रीयता के लिए तिरंगा यात्रा अवश्य निकालें।
जय हिंद, जय भारत
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद