Post Top Ad
Friday, July 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मंदसौर
मध्य प्रदेश
विडियो
स्टंटबाज को समझा रहे डिप्टी कलेक्टर की चायवाले और उसकी पत्नी ने कर दी पिटाई, प्रशासन ने तोड़ी दुकान, फिर जोड़ता रहा चायवाला; देखें VIDEO
स्टंटबाज को समझा रहे डिप्टी कलेक्टर की चायवाले और उसकी पत्नी ने कर दी पिटाई, प्रशासन ने तोड़ी दुकान, फिर जोड़ता रहा चायवाला; देखें VIDEO
मंदसौर। कृषि मंडी इलाके के मेन रोड पर गुमटी वाले एक दंपती की ओर से डिप्टी कलेक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। जब उन्हें पता चला कि वे अफसर हैं तो उनसे माफी मांगी। हालांकि, डिप्टी कलेक्टर ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने दंपती की चाय की गुमटी तोड़ दी। दरअसल, बुधवार सुबह डिप्टी कलेक्टर अरविंद भाभोर निकाय चुनाव के काउंटिंग सेंटर (पिपलियामंडी) जा रहे थे। इस दौरान एक युवक उनकी कार के सामने बाइक पर स्टंट करते हुए निकला।
उसे ऐसा करते देख भाभोर ने उसे रोका और गाड़ी से उतरकर उसे समझाने लगे। ये देख पास ही चाय-नाश्ते की गुमटी लगाने वाला मनोहर झारिया और उसकी पत्नी आ गई। दोनों भाभोर से बहस करने लगे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने के बाद दंपती को पता चला कि उन्होंने जिसे पीटा है वे डिप्टी कलेक्टर हैं। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने अधिकारी से माफी भी मांगी। हालांकि, अधिकारी ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
मनोहर का कहना है कि वह तो युवक और अधिकारी के पास बीच-बचाव करने गया था। डिप्टी कलेक्टर उल्टा उससे ही उलझ गए। पुलिस का कहना है कि दंपती पर शासकीय काम में बाधा डालने, मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार सुबह चाय-नाश्ते की गुमटी चलाने वाले पति-पत्नी ने डिप्टी कलेक्टर के साथ मारपीट की। दोपहर में मावर ने वायडीनगर थाने में आवेदन दिया। इससे पहले ही मौके पर पहुंच प्रशासन ने गुमटी को तोड़ने की कार्रवाई कर दी। मामले में अधिकारी गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने की बात कह रहे हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मंदसौर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद