Post Top Ad
Friday, July 15, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
अन्तर राज्यीय बॉक्सिंग प्लेयर का युवकों ने सरेआम किया अपहरण, किया दुष्कर्म करने का प्रयास, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान।
अन्तर राज्यीय बॉक्सिंग प्लेयर का युवकों ने सरेआम किया अपहरण, किया दुष्कर्म करने का प्रयास, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान।
उत्तर प्रदेश। योगी सरकार भले ही यह दावा करे कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन कानपुर में हालात ऐसे हो गए हैं कि अब राह चलती लड़कियों की आबरू लूटने की कोशिश होने लगी है। शहर के श्याम नगर इलाके में बॉक्सिंग प्लेयर छात्रा को चार युवकों ने सरेआम स्कॉर्पियो में खींच लिया और रेप करने की कोशिश की। हालांकि, छात्रा के शोर मचाने पर क्षेत्रिय लोगों ने स्कॉर्पियो को घेरकर चारों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कानपुरवासियों के लिए चिंताजनक की बात ये है कि शहर में नबालिग बच्चियों के साथ रेप और छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिस अधिकारियों की लापरवाही का आलम ये है कि वह चुप्पी साधेत हुए हैं।
16 वर्षीय छात्रा के पिता के मुताबिक, मेरी बेटी अन्तर राज्यीय बॉक्सिंग प्लेयर है, उसने झांसी में हुई प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फर्स्ट पॉजीशन पाई थी, बुधवार शाम को वह प्रैक्टिस करने जिम जा रही थी, तभी रास्ते में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। पिता ने आगे बताया, बेटी ने जब विरोध किया तो उसको जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में डाल लिया, उसके बाद उससे गलत नियत का बर्ताव करने लगे, जिस पर वह चिल्लाई तो क्षेत्रीय लोगों ने दौड़कर कार को घेरकर पकड़ लिया, इसके बाद पुलिस बुलाकर चारो कों सौप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पोक्सो, अपहरण का प्रयास समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में चार आरोपी आकाश द्विवेदी, अमन द्विवेदी, अनुभव और पीयूष ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की, चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुक्रवार को चारों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद