फ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर किया कमेंट तो छात्राओं में चले चाकू, गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी की छात्रा को गाली-गलौज कर मारे लात-थप्पड़; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 15, 2022

फ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर किया कमेंट तो छात्राओं में चले चाकू, गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी की छात्रा को गाली-गलौज कर मारे लात-थप्पड़; देखें VIDEO

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी कैम्पस में छात्राओं के बीच लात-घूंसे चल गए। एक छात्रा ने चाकू भी निकाल लिया। गुरुवार की इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 3 छात्राएं एक छात्रा को पीटते हुए नजर आ रही हैं। पिट रही छात्रा मारने वालों को गालियां दे रही है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी बीच-बचाव करता नजर आ रहा है। यूनिवर्सिटी ने इस घटना की जांच के लिए अनुशासन समिति को निर्देशित किया है। अनुशासन समिति की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। कुलसचिव के मुताबिक, अनुशासन समिति को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जैसे ही जांच होगी, हम रिपोर्ट को पुलिस के हवाले कर कार्रवाई के लिए लिखेंगे।

थाने पहुंची मातगुवां की रहने वाली छात्रा ने बताया, मैं महाराजा कॉलेज से MA फाइनल कर रही हूं। गुरुवार को कॉलेज का आखिरी दिन था। मैं (आधुनिक भारतीय दर्शन) फिलॉसफी का पेपर देने गांव से कॉलेज आई थी। पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चला। पेपर देकर बाहर निकली तो पुरानी फ्रेंड दीप्ति (जो महोबा की रहने वाली है) अपने बॉयफ्रेंड संदीप के साथ मिली, संदीप पुलिस में है। उसके साथ 3 अन्य दोस्त नम्रता, रानी और भारती भी थी। इन्होंने कहा- जटाशंकर धाम घूमने चलते हैं। इसी बात को लेकर हमारे बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। विवाद बढ़ा तो दीप्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। चारों लड़कियों ने मुझे सरेआम पीटा और चाकूबाजी भी की। इसमें उनका पुलिसकर्मी दोस्त भी साथ दे रहा था, वह बिना वर्दी के था।

फ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर किया कमेंट तो छात्राओं में चले चाकू, गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी की छात्रा को गाली-गलौज कर मारे लात-थप्पड़; देखें VIDEO

पीड़िता का कहना है कि वह महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। वहीं मारपीट करने वाली छात्राएं गर्ल्स कॉलेज की हैं। उन्होंने उसे विवि कैम्पस में मारा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ममता ने घूमने की बात को लेकर दीप्ति ​​​के ​​​​बॉयफ्रेंड संदीप पर कमेंट कर दिया था। जिसके बाद दीप्ति भड़क गई। उसके साथ आईं तीनों छात्राओं ने मिलकर ममता पर हमला कर दिया।

फ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर किया कमेंट तो छात्राओं में चले चाकू, गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी की छात्रा को गाली-गलौज कर मारे लात-थप्पड़; देखें VIDEO

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...