रायसेन/बरेली, जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं बच्चे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 24, 2022

रायसेन/बरेली, जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं बच्चे।

जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं बच्चे।

रायसेन/बरेली, जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं बच्चे।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली शहर में प्रवेश करने वाला 70 वर्ष पुराना मार्ग अब दुर्दशा की गिरफ्त में है। इसी मार्ग से एक नाले के माध्यम से शहर का सारा गंदा पानी निकासी होता है, जो बारना नदी में जाकर मिलता है। बारिश के दिनों में नाले के ऊपर से कमर तक पानी बहता है। इस पानी में से स्कूली बच्चे और अन्य नागरिक आवागमन करते हैं। अगर तेज बहाव हो तो कोई भी बड़ी दुर्घटना इस नाले में घट सकती है। नाले की बारिश के पूर्व साफ-सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में यह हालात बने हुए हैं। नगर पंचायत का वार्ड क्रमांक 9 जिसे अयोध्या बस्ती के नाम से जाना जाता है और अयोध्या बस्ती में निवास करने वाले लगभग 3000 बाशिंदे अधिकतर इसी सड़क का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं। यह सड़क बरेली के बाजार को जोड़ती है, एक समय था कि इसी मार्ग से शहर का आवागमन हुआ करता था। 70 वर्ष पुराना मार्ग जिस पर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान आकर्षित नहीं हुआ, यही कारण है कि आज यह मार्ग दुर्दशा की गिरफ्त में है और बारिश के दिनों में लोग इस मार्ग के बीच से बहने वाले नाले के ऊपर से बहने वाले पानी से आवागमन करते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...