Post Top Ad
Sunday, July 24, 2022
UP, 108 एम्बुलेंस में प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। क्षेत्र में एक बार फिर एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया। जहां एक तरफ लोग एम्बुलेंस कर्मी व आशा की तारीफ करते नजर आते है। वही दूसरी तरफ लोग यह कहते हुए नजर आए है की एम्बुलेंस में भी मिलने लगी है अस्पताल जैसी सुविधाएं। अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुर तुमारिहा शनिवार की देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा रानी देवी द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस गाड़ी के चालक विपिन कुमार व ईएमटी राहुल यादव के साथ बताए गये पते पर पहुंचे और प्रसूता को एम्बुलेंस में बैठाकर सीएचसी की ओर चल दिये। तभी रास्ते मे प्रसूता की हालत बिगड़ते देख चालक ने एम्बुलेंस को सुरक्षित जगह पर रोक दिया। साथ में आ रही आशा ने एम्बुलेंस कर्मियों के निर्देशन में शनिवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे सकुशल प्रशव कराया। जिसमें प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद जच्चा और बच्चा को सकुशल सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में एंबुलेंस कर्मियों एवं आशा की भूरी-भूरी प्रशंशा की जा रही है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद