Post Top Ad
Sunday, July 10, 2022
रायसेन/बरेली, ईद उल जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। तहसील मुख्यालय पर ईद उल जुहा का त्योहार आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय ने सभी तैयारियां एक दिन पहले ही कर ली गई थी। प्रातः 7.00 बजे ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा नमाज अदा की गई, उसके बाद मंडी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में समय अनुसार नमाज पढ़ी गई। एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी गई।
नवीन टॉकीज चौराहे पर मंडी मस्जिद के पास और बाजार में मस्जिद के पास पुलिस व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की गई थी। एसडीओपी, थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू, सीएमओ संतोष रघुवंशी सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल चौक चौराहों पर मौजूद रहा। व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद के माध्यम से जगह-जगह वाहन खड़े किए गए थे। मुस्लिम समुदाय के बाशिंदों ने घरों में कुर्बानियां दी और गरीब समुदाय में खैरात बाटी। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल शहर के चौक चौराहों पर एक दूसरे को ईद की बधाई देते हुए देखी गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद