Post Top Ad
Sunday, July 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन को एक सुंदर, विकसित मिनी स्मार्ट सिटी बनाएंगे - मुख्यमंत्री।
रायसेन को एक सुंदर, विकसित मिनी स्मार्ट सिटी बनाएंगे - मुख्यमंत्री।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आमसभा में अलग-अलग मुद्दों पर शिवराज सिंह चौहान ने मांगा जनसमर्थन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने भाषण में रायसेन के समग्र विकास और 17 वार्डों से चुनाव लड़ रहे पार्षद पद के पार्षदों को जिताने की जनता से की अपील। कांग्रेस और कमलनाथ पर भी कसा तंज- बोले भाजपा के पास विकास का मिशन है, कांग्रेस के पास कुछ नहीं। नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव लड़ रहे भाजपा की तरफ से 17 पार्षद के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में रविवार को सुबह महामाया चौक में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने एक चुनावी आमसभा को संबोधित किया।
आमजनता से एक बार फिर से रायसेन सिटी के विकास उत्थान के लिए समर्थन मांगा। जनसभा में सिलवानी के विधायक रामपाल सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल, पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, नरेंद्र सिंह कुशवाह, मंजू धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी, एस मुनियन, कन्हैया सूरमा, राकेश शर्मा, सोनू मीणा, नगर मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र जीतू शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ नागर, सुयश त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष कुणाल कांकर, प्रभांशु भदौरिया, रामकुमार साहू, मोहन चक्रवर्ती, वार्ड 1 की निर्विरोध पार्षद राजकुमारी मनोज शाक्या, अशोक राठौर, आजेश अहिरवार आदि उपस्थित हुए। जनसभा का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया। अंत में आभार व्यक्त नगर मण्डल अध्यक्ष जीतू शर्मा ने किया। स्वागत भाषण पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार ने दिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद