गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचा प्रेमी हुआ बेहोश, पिता ने प्रेमिका की कर दी हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 27, 2022

गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचा प्रेमी हुआ बेहोश, पिता ने प्रेमिका की कर दी हत्या।

गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचा प्रेमी हुआ बेहोश, पिता ने प्रेमिका की कर दी हत्या।

गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचा प्रेमी हुआ बेहोश, पिता ने प्रेमिका की कर दी हत्या।

उत्तर प्रदेश। भदोही में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को दुपट्टे से बांधकर पेड़ से लटका दिया गया था, जिससे हत्या को आत्महत्या समझा जाए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में मुकदमे की डर से तकिया से मुंह दबाकर हत्या की गई थी। मृतक लड़की के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के दौरान कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लिया, उसी के आधार पर मंगलवार को ककराही रेलवे क्रॉसिंग से आरोपी धर्मराज बिंद सहित दो नागलिग किशोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में धर्मराज बिंद ने बताया कि उसके दोस्त गजराज के लड़के का किशोरी से प्रेम संबंध था।

इस मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को यह पता चला कि मृतक लड़की के माता-पिता कहीं बाहर रहते हैं, वो अपने दादा दादी के साथ रहती है। उस दिन दादा-दादी कांवड़ लेने बैजनाथ धाम गए हुए थे। 19 जुलाई को लड़की ने अपने कुछ सहेलियों के साथ घर पर केक काटकर जन्मदिन की मनाया था, जिसमें 17 साल का उसका प्रेमी भी शामिल हुआ था। लड़की ने प्रेमी को केक और लड्डू खिलाकर पार्टी की, जब काफी देर तक लड़का घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन ढूंढते हुए लड़की के घर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उसका बेटा बेहोश पड़ा है, जिसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी और भीड़ जमा हो गई।

लड़के के पिता को इस बात का डर सताने लगा कि कहीं लड़की के परिजन उनके बेटे को किसी गलत मामले में फंसा न दें। इससे डरकर लड़के के पिता ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर देर रात लड़की के घर पहुंचा। बरामदें में अकेले सो रही लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर कुछ देर बाद इन्हें लगा कि कहीं हम इस मामले में फंस ना जाएं, इसलिए वो फिर वापस लौटे और लड़की को दुपट्टे से बांधकर नीम के पेड़ से लटका कर हत्या को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने इनके सारे मंसूबों पर पानी फेरते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...