Post Top Ad
Friday, July 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
पिता के कई लड़कियों से अवैध संबंधो से परेशान बेटे ने की हत्या, बेटे ने कई बार पिता को लड़कियों के साथ रंगेहाथों पकड़ा।
पिता के कई लड़कियों से अवैध संबंधो से परेशान बेटे ने की हत्या, बेटे ने कई बार पिता को लड़कियों के साथ रंगेहाथों पकड़ा।
बिहार। पटना के रूपसपुर में पूर्व जिला परिषद सदस्य राकेश शर्मा उर्फ गुड्डू सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, राकेश शर्मा की हत्या का आरोपी राकेश का बेटा है। पटना के एसएसपी के मुताबिक, मृतक के दर्जनों लड़कियों के साथ अवैध संबंध थे, इसी वजह से उसके पुत्र ने ही गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गुड्डू सिंह की कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध थे, इसको लेकर पूरा परिवार परेशान हो रहा था। कई बार मृतक के पुत्र ने भी रंगेहाथों पकड़ लिया था, कई बार इस बात को लेकर समझाया भी गया। पुत्र को गुड्डू सिंह हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। इससे तंग आकर गुड्डू सिंह के पुत्र ने अपने दोस्त अभिनव के साथ चर्चा की तो अभिनव ने गुड्डू को रास्ते से हटा देने की बात कही। इसके बाद आरोपी बेटे ने 60 हजार रुपए घर से चोरी कर लिए और पिस्टल खरीदी, उसी पिस्टल से गुड्डू सिंह की हत्या कर दी।
जिस पिस्टल से गुड्डू सिंह की हत्या की गई, वह उसमें साइलेंसर लगा था। जब गुड्डू सिंह सो रहा था, तभी उसे गोली मार दी। पिस्टल में साइलेंसर लगे होने की वजह से आवाज भी नहीं हुई। पटना एसएसपी के मुताबिक, आरोपियों ने साकेत सदन के सीसीटीवी का डीवीआर गायब कर दिया था, इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पुत्र ने हत्या के बाद पिस्टल खिड़की से कचरे में फेंक दी थी। आरोपी ने अपने पिता की सोने की घड़ी और सोने की चेन भी बाथरूम में छिपा दी थी, ताकि लगे कि घर में कोई घुसा और लूट के बाद हत्या कर निकल गया। पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच कराई और उसके बाद जो बातें सामने आईं, उनसे पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मृतक के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद