मुख्यमंत्री ने पत्नी व दोनों बेटों के साथ गृह ग्राम में डाला वोट, दिग्विजय ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका, इधर बुलडोजर के साए में वोटिंग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 8, 2022

मुख्यमंत्री ने पत्नी व दोनों बेटों के साथ गृह ग्राम में डाला वोट, दिग्विजय ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका, इधर बुलडोजर के साए में वोटिंग।

मुख्यमंत्री ने पत्नी व दोनों बेटों के साथ गृह ग्राम में डाला वोट, दिग्विजय ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका, इधर बुलडोजर के साए में वोटिंग।

मुख्यमंत्री ने पत्नी व दोनों बेटों के साथ गृह ग्राम में डाला वोट, दिग्विजय ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका, इधर बुलडोजर के साए में वोटिंग।

भोपाल। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार गृह ग्राम जैत (सीहोर) में मतदान किया। पहले उनके छोटे बेटे, पत्नी साधना सिंह, फिर बड़े बड़े ने वोट डाला, इसके बाद CM ने मतदान किया। बता दें कि ग्राम जैत की पंचायत समरस पंचायत है। इस पंचायत के सभी पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। ग्राम जैत से बुधनी जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक -13 से सदस्य का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है। केवल जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-14 के उम्मीदवार के चुनाव के लिए मतदान आज हो रहा है। मुख्यमंत्री केवल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 40% मत पड़ चुके हैं। मतदान से पहले मुरैना प्रशासन ने बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इतना ही नहीं थानों में भी बुलडोजर खड़े करवा दिए। साथ ही हिदायत दी कि अगर चुनाव में उपद्रव किया तो उनके अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए जाएंगे। बता दें कि मुरैना में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में छह जगह उप्रदव हुआ था। इसमें तहसीलदार समेत 6 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने दूसरे दिन गूंजबधा गांव में तीन आरोपियों के मकान बुलडोजर से तोड़ दिए।

मुख्यमंत्री ने पत्नी व दोनों बेटों के साथ गृह ग्राम में डाला वोट, दिग्विजय ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका, इधर बुलडोजर के साए में वोटिंग।

आज सुबह 7 बजे से प्रदेश के 39 जिलों में 92 जनपद की 6607 ग्राम पंचायतों में वोटिंग शुरू हो चुकी है। आखिरी चरण में 1 करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 वोटर 'गांव की सरकार' चुनेंगे। पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य चुने जा रहे हैं। एक मतदाता 4 वोट डाल रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव में भी पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पोलिंग बूथ पर 40 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। कुल 20 हजार 608 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा। इनमें से 3,059 बूथ संवेदनशील है।

वहीं, दिग्विजय सिंह ने विदिशा की लटेरी तहसील की झुकर जोगी पंचायत में बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'यहां से बृजेश आदिवासी की पत्नी चुनाव लड़ रही है। कुछ लोग पोलिंग बूथ को लूटने की योजना बना रहे हैं।'

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...