रायसेन/देवरी, बिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 2, 2022

रायसेन/देवरी, बिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत।

बिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत।

रायसेन/देवरी, बिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत।

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले के देवरी नगर शनि मंदिर के पास राजाराम कहार की दो बकरियों सहित करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, राजाराम कहार उम्र 40-45 वर्ष हर रोज की तरह अपनी बकरियां चराने शनि मंदिर आईटीआई के पास बकरियों के पीछे-पीछे चल रहा था। उसी समय अवैध रूप से फसाई गई डोरियों से करंट फैला हुआ था, जिसकी चपेट में आ जाने के कारण राजाराम अहिरवार सहित दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। आम नागरिकों का कहना है की बिजली विभाग को कई बार सूचना दी कि कुछ लोग अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे नागरिकों द्वारा यह बात कही जा रही है, बिजली विभाग की मिलीभगत से कई जगह बिजली चोरी हो रही है। राजाराम कहार अति गरीब होने के कारण परिवार के ऊपर खाने-पीने का संकट गहरा गया है। सैकड़ों की तादात में कहार समाज नागरिकों एवं महिलाओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इनका कहना है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एक जन आंदोलन किया जाएगा और गरीब को न्याय दिलाया जाएगा।

रायसेन/देवरी, बिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...